आज भले ही हर हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हो रही हों, लेकिन पुराने दौर की क्लासिकल रोमांटिक फिल्मों की बात ही कुछ और थी. इन फिल्मों में प्यार सिर्फ दिखाया नहीं जाता था, बल्कि महसूस कराया जाता था. इसी वजह से वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं.
वैलेंटाइन के इस खास मौसम में एक बार फिर सिनेमाघर उन फिल्मों के साथ सजने जा रहे हैं, जिन्होंने कभी इश्क, दर्द और जुदाई को नई पहचान दी थी और प्यार को परिभाषा.
देवदास
साल 2002 में रिलीज हुई देवदास 6 फरवरी को एक बार फिर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाती है. इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था.
फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास मुखर्जी का किरदार निभाया, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन पारो के रोल में नजर आईं. माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी के रूप में कहानी को और गहराई दी.
तेरे नाम
साल 2003 में आई तेरे नाम उस दौर की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में शामिल रही. इस फिल्म में सलमान खान और भूमिका चावला मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म दोबारा से 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है थ्रिएटर में. आज इतने साल हो गए लेकिन सलमान खान का राधे मोहन का किरदार आज भी दर्शकों की याद में जिंदा है.
युवा
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म युवा मणिरत्नम के निर्देशन में बनी एक अलग तरह की फिल्म थी. इसमें अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी और करीना कपूर जैसे सितारे नजर आए. यह फिल्म तीन युवाओं की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक घटना के बाद आपस में जुड़ जाती है. हालांकि फिल्म पूरी तरह रोमांटिक नहीं है, लेकिन इसमें रिश्तों, प्यार और सामाजिक जिम्मेदारी को एक नई नजर से दिखाया गया है. मल्टी स्टार ये फिल्म दोबारा से 20 जनवरी को थ्रिएटर में रिलीज होने जा रही है.
ये भी पढ़ें