Advertisement

इसी साल फरवरी से शुरू होगी 'फुकरे 3' की शूटिंग, फिल्म के लिए घुड़सवारी सीख रही हैं ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ की तीसरी किस्त का प्रोडक्शन फरवरी के महीने में शुरू हो जाएगा. अभिनेत्रो ऋचा चड्ढा के हवाले से यह खबर मिली है कि फिल्मांकन फरवरी में पांच-छह शहरों में शुरू होगा और चड्ढा ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. उनका कहना है कि फिल्म का प्रोडक्शन पिछले साल ही होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण देरी हो गई. पर इस साल टीम फिल्म प्रोडक्शन के लिए तैयार है. मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म दिल्ली में सेट है. 

Fukrey 3 to go on floors
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 31 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • फरवरी 2022 से शुरू होगा फुकरे 3 का प्रोडक्शन
  • फिल्म में घुड़सवारी करती नजर आएंगी ऋचा चड्ढा

बॉलीवुड की हिट कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ की तीसरी किस्त का प्रोडक्शन फरवरी के महीने में शुरू हो जाएगा. अभिनेत्रो ऋचा चड्ढा के हवाले से यह खबर मिली है कि फिल्मांकन फरवरी में पांच-छह शहरों में शुरू होगा और चड्ढा ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है. 

उनका कहना है कि फिल्म का प्रोडक्शन पिछले साल ही होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण देरी हो गई. पर इस साल टीम फिल्म प्रोडक्शन के लिए तैयार है. मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म दिल्ली में सेट है. 

बताया जा रहा है कि फिल्म में बड़ी भीड़ के दृश्यों का फिल्मांकन करना है और इसलिए यह पिछले साल कोरोना लहर के समय कर पाना सम्भव नहीं था. 

ऋचा निभा रही हैं गैंगस्टर का किरदार: 

ऋचा ने इस फिल्म सीरीज मने एक स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन का किरदार निभाया है. जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है. अब देखना यह है कि फिल्म की तीसरी क़िस्त में ऋचा क्या कमाल दिखाती हैं. 

पीटीआई से बात करते हुए ऋचा ने कहा कि टीम तैयार है और अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है. उनके पास उनका कॉस्ट्यूम ट्रायल निर्धारित है और वह फिल्म के लिए घुड़सवारी सीख रही हैं. उनका कहना है कि फिल्म बड़ी और  बेहतर होने वाली है. 

यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है जो आसानी से पैसा कमाने के लिए अतरंगी तरीके अपनाते हैं. फिल्म में दोस्तों के किरदार अभिनेता अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह ने निभाए हैं.

द ग्रेट इंडियन मर्डर में दिखेंगी ऋचा: 

"फुकरे 3" के प्रोडक्शन को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट सपोर्ट कर रहा है. चड्ढा अभिनीत प्राइम वीडियो सीरीज "इनसाइड एज" का भी प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट ने किया है. 

इसके अलावा चड्ढा डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज "द ग्रेट इंडियन मर्डर" में दिखाई देंगी, जो 4 फरवरी को रिलीज होने वाली है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement