Advertisement

Sa Re Ga Ma Pa Li'l Champs 2023: गौरी पगारे बनीं सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023 की विनर, चांदी की वीणा समेत मिली इतनी प्राइज मनी

गौरी पगारे ने फेमस सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023 मराठी के विनर की ट्ऱॉफी अपने नाम कर ली है. गौरी को चांदी की वीणा और 1,50,000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया.

गौरी पगारे (फोटोः इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST
  • फर्स्ट रनर-अप श्रावणी वागले और सेकेंड जयेश खरे रहे
  • फाइनल में पहुंचे थे 6 प्रतिभागी

सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023 मराठी में एक-दूसरे के साथ कठिन प्रतिस्पर्धा करते हुए सिर्फ 6 कंटेस्टेंट फाइनल में पहुंचे, जिसमें से एक ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जी हां, 25 नवंबर को आयोजित ग्रैंड फिनाले में श्रावणी वागले, हृषिकेश धवलीकर, जयेश खरे, देवांश भाटे, गीत बागड़े और गौरी अलका पगारे ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 

सभी ने अपनी सुरीली आवाज और गाने के स्टाइल से न केवल जजेस बल्कि दर्शकों के दिल में भी जगह बनाई लेकिन सभी कंटेस्टेंट को पछाड़ इस सिंगिंग शो की विनर गौरी पगारे बनीं. इस रियलिटी शो के फर्स्ट रनर-अप का खिताब मुंबई की श्रावणी वागले और सेकेंड रनर-अप का खिताब जयेश खरे ने जीता.

गौरी पगारे को मिली इतनी प्राइज मनी
सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023 की विनर गौरी पगारे को ट्रॉफी के रूप में दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और उनकी फैमिली की तरफ से एक चांदी की वीणा दी गई. साथ ही गौरी को लाखों की कैश प्राइज मनी भी मिली. शो की विनर बनने पर गौरी को डेढ़ लाख रुपए प्राइज मनी दी गई. 

दोनों रनर-अप को मिले इतने रुपए
दूसरी ओर दोनों रनर-अप श्रावणी और जयेश को एक-एक लाख रुपए प्राइज मनी मिली.  फेमस सिंगर लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर कुछ दिन पहले शो में आई थीं और उन्होंने घोषणा की थी कि जो भी शो में विनर होगा, उन्हें वह अपने परिवार की ओर से चांदी की वीणा गिफ्ट में देंगी. इसके कारण गौरी को चांदी की वीणा भी मिली. 

गौरी ने अपने गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया 
सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में कोपरगांव गौरी की जर्नी बहुत दिलचस्प रही. गौरी ने अपने सभी गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया. शो में यह घोषणा की गई कि गौरी को अब गौरी अलका पगारे के नाम से जाना जाएगा. गौरी की मां ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया. ट्रॉफी उठाते हुए गौरी स्टेज पर भावुक हो गईं.

चौथा सीजन 9 अगस्त 2023 को हुआ था शुरू 
'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' मराठी का चौथा सीजन 9 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था. शो को मृण्मयी देशपांडे ने होस्ट किया था. जज वैशाली मदे ने गौरी पगारे की तारीफ की और कहा कि अब से लोग उन्हें गौरी अलका पगारे के नाम से जानेंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement