Advertisement

शकीरा की सौतन! इस लड़की के चक्कर में बहके पीके, लाखों दिलों में बसने वाली पॉप सिंगर को भी दे डाला धोखा

Shakira And Gerard Pique Separation: फुलबॉलर जेरार्ड पीके एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार वजह है शकीरा को धोखा देकर किसी दूसरी लड़की को डेट करना.

शकीरा और पीके
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST
  • शकीरा और जेरार्ड 12 साल बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं.
  • जेरार्ड ने दूसरी लड़की के लिए शकीरा को चीट किया.

12 साल के रिलेशनशिप के बाद शकीरा और जेरार्ड पीके एक दूसरे से अलग हो गए हैं. शकीरा और जेरार्ड को फोर्ब्स के वर्ल्ड के मोस्ट पावरफुल कपल्स की लिस्ट में जगह मिली थी. लेकिन एक लड़की की वजह से दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है. 

इस लड़की के लिए दिया धोखा

जेरार्ड पीके कई महीनों से अलग रह रहे हैं. खबरों की मानें तो पीके 20 साल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं. ये लड़की स्टूडेंट है और बारसिलोना में इवेंट होस्ट करती है. हालांकि लड़की के नाम का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन पीके को कई बार इस लड़की के साथ देखा गया हैं. कहा जा रहा है ये लड़की पीके के साथ उनके घर में भी रह रही है. जब शकीरा को इस बात का पता चला तो उन्होंने जेरार्ड से अलग होने का फैसला किया.

शकीरा और पीके 2010 फीफा वर्ल्ड कप के बाद से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इस कपल ने शादी नहीं की है. दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं. शकीरा अपने बॉयफ्रेंड से 10 साल बड़ी हैं. इससे पहले शकीरा का अजेंटीना के वकील एंटोनियो डे ला रुआ से 10 साल के रिलेशनशिप के बाद ब्रेकअप हुआ था.

कौन हैं शकीरा

शकीरा जानी मानी पॉप सिंगर हैं. दुनिया भर में शकीरा के 125 मिलियन से अधिक एल्बम बिके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. ग्लोरिया एस्टेफन के बाद अब तक की दूसरी सबसे सफल लैटिन गायिका मानी जाती हैं. शकीरा दौलत में भी अपने पार्टर जेरार्ड से काफी आगे हैं. शकीरा 350 मिलियन डॉलर यानि करीब 27,14 हजार करोड़ की मालकिन हैं. इसके अलावा शकीरा Pies Descalzos फाउंडेशन की संस्थापक हैं, ये संस्था कोलंबिया में गरीब बच्चों की मदद करती है. 

फुटबॉलर हैं जेरार्ड
35 साल के जेरार्ड पिक स्पेन के फुटबॉलर हैं. वह बार्सिलोना क्लब के लिए खेलते हैं. फुटबॉलर होने के साथ वह बिजनेसमैन भी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement