Advertisement

गोविंदा की जिंदगी में हुई नई हीरोइन की एंट्री? डेटिंग की खबरों के बीच रानी स्वर्णकार संग दो फिल्मों का बड़ा कनेक्शन आया सामने

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार को डेट कर रहे हैं.

Govinda, Komal Rani
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार को डेट कर रहे हैं. दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था. इतना ही नहीं, गोविंदा ने रानी को पैपराजी से भी मिलवाया था. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं. हालांकि, गोविंदा और रानी ने अब तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

दो फिल्मों में साथ काम करेंगे गोविंदा और रानी
अब गोविंदा और रानी स्वर्णकार को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों में साथ नजर आ सकते हैं. गोविंदा की कमबैक फिल्म 'रूपा' में रानी स्वर्णकार बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म के जरिए गोविंदा करीब 7 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. बताया जा रहा है कि 'रूपा' के अलावा गोविंदा 'दुनियादारी' नाम की एक और फिल्म में भी काम कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस फिल्म में भी रानी स्वर्णकार को उनकी हीरोइन बताया जा रहा है. अगर ये खबर सही है, तो गोविंदा अपनी कमबैक फिल्मों में रानी के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं.

सुनीता आहूजा ने भी जताई थी नाराजगी
गोविंदा और रानी की बढ़ती नजदीकियों ने उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का ध्यान भी खींचा था. उन्होंने दोनों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि गोविंदा बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म आनी चाहिए. वहीं, लगातार मिल रही लाइमलाइट के बीच रानी स्वर्णकार ने एक वीडियो शेयर कर अपना परिचय दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें रानी स्वर्णकार के नाम से ही बुलाया जाए. गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों के कारण डेब्यू से पहले ही वह चर्चा में आ गई हैं.



हालांकि, फिलहाल गोविंदा और रानी के रिश्ते को लेकर सामने आ रही खबरें सिर्फ कयासों पर आधारित हैं. दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement