Advertisement

Gracy Singh Birthday: 'लगान' की गौरी अब दिखने लगी हैं ऐसी, फिल्में छोड़ अब यहां हैं बिजी

Gracy Singh Biography: फिल्म लगान की गौरी यानी ग्रेसी सिंह तो आपको याद ही होंगी. ग्रेसी ने कुछ ही फिल्में की, लेकिन उन फिल्मों से अपनी मासूमियत और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली.

ग्रेसी सिंह
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST
  • ग्रेसी सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं.
  • 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म करीब 66 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 20 जुलाई, 1980 को दिल्ली में हुआ था. ग्रेसी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत डांस ग्रुप "द प्लैनेट्स" के साथ की. इसके बाद 1997 में उन्हें छोटे पर्दे पर सीरियल 'अमानत' में देखा गया. 1999 में वह बंगाली फिल्म सुंदरी बौ में नजर आईं.

लगान की गौरी बन हिट हुईं

इस दौरानी दौरान ग्रेसी सिंह ने 'लगान' के लिए ऑडिशन दिया और संयोगवश उन्हें आमिर खान के अपोजिट कास्ट कर लिया गया. 'लगान' बड़ी हिट साबित हुई. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म करीब 66 करोड़ रुपए की कमाई की थी. यह फिल्म ऑस्कर में भी गई. इस फिल्म में ग्रेसी ने  गांव की मासूम गौरी का किरदार निभाया था. जिसे आमिर खान से प्यार हो जाता है. आज ग्रेसी सिंह फिल्मी दुनिया से दूर हैं.

लगान के बाद का फिल्मी करियर

लगान के बाद ग्रेसी सिंह हिंदी और तेलुगु की कुछ सफल फिल्मों में दिखाई दीं, जिनमें मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस., गंगाजल और संतोषम शामिल है. उन्होंने पंजाबी फिल्म जैसे लाख परदेसी होए और जयराज द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म लाउडस्पीकर में भी अभिनय किया. हालांकि इन फिल्मों ने ग्रेसी को वो लोकप्रियता नहीं दी जो उन्हें लगान फिल्म से मिली थी. लगान में अपने शानदार अभिनय के कारण वह उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाने लगी थीं. अपने पूरे फिल्मी करियर में ग्रेसी सिंह ने करीब 35 फिल्मों में काम किया है.

 

42 साल की ग्रेसी ने नहीं की है शादी

कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी उन्हें कुछ खास कम नहीं मिला. बाद में ग्रेसी ने टीवी शो का रुख किया. उन्होंने संतोषी मां शो में लीड रोल प्ले किया. ग्रेसी भरतनाट्यम डांसर हैं. 42 साल की ग्रेसी ने शादी ना करने का फैसला लिया है. वह ब्रह्माकुमारी से भी जुड़ी हैं. वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement