Advertisement

Hanuman Ansh Tax Free: इस स्टेट में भी हुई हनुमान अंश टैक्स फ्री, घटेगा टिकट का दाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' को अपने राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है.

यूपी के बाद इस राज्य में हुई हनुमान अंश टैक्स फ्री
नरेश शर्मा
  • रायपुर,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ी फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर अब छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को राजधानी स्थित ZORA MALL पहुंचे. यहां उन्होंने पूरी सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 'हनुमान अंश' फिल्म देखी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे. फिल्म देखने के लिए प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी पहुंचे. इनमें विधायक, महापौर और विभिन्न निगम-मंडल एवं आयोगों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल रहे.

फिल्म के विषय और संदेश की सीएम साय ने की तारीफ
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी और इसके विषय एवं संदेश की सराहना की. उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राज्यपाल से बातचीत के बाद फिल्म की तारीफ सुनने के साथ ही एक साथ फिल्म देखने का कार्यक्रम तय हुआ था. फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने 'सीताराम' कहते हुए फिल्म की तारीफ की और इसी दौरान इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की.

छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म
'हनुमान अंश' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म देखने के बाद किया. छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य बन गया है, जहां 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा हुई है. मुख्यमंत्री साय का पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखने पहुंचना और इसके बाद टैक्स फ्री करने का ऐलान फिल्म को लेकर सरकार की रुचि को भी दिखाता है. धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर आधारित 'हनुमान अंश' को लेकर सरकार की ओर से लिए गए फैसलों के बाद फिल्म की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर भी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होने के बाद फिल्म के दर्शक वर्ग में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement