Advertisement

कुछ इस तरह कैटरीना ने दी सलमान को जन्मदिन की बधाई, लिखा बेहद प्यारा संदेश

बॉलीवुड के भाई-जान कहे जाने वाले सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी बेहद खास दोस्त कैटरीना कैफ ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

सलमान खान और कैटरीना कैफ (इमेज सोर्स: इंस्टाग्राम)
gnttv.com
  • मुंबई,
  • 27 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST
  • इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट की तस्वीर
  • जल्द टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान-कैटरीना

बॉलीवुड के दबंग खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी बेहद ही खास दोस्त और टाइगर सीरीज की को-स्टार कैटरीना कैफ ने बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. कैटरीना कैफ ने विशेष दिन के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा संदेश लिखा है.

कैटरीना ने डाली सलमान की तस्वीर
कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान की एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की है. साथ में एक कैप्शन भी है, जिस में कैटरीना लिखती हैं, "@beingsalmankhan आपको जन्मदिन मुबारक हो. सभी का प्यार और प्रतिभा जो आपके पास है, वो हमेशा आपके साथ रहे." इसके साथ उन्होंने एक दिल का इमोटिकॉन भी जोड़ा.

जल्द टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान-कैटरीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में कैटरीना और सलमान 'टाइगर 3' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देंगे, जिसके लिए वे आने वाले कुछ दिनों में शूटिंग फिर से शुरू करेंगे. दोनों ने 'मैंने प्यार क्यों किया', 'पार्टनर', 'हैलो', 'युवराज', 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.

काफी अच्छे दोस्त हैं सलमान-कैटरीना
काम के अलावा, सलमान और कैटरीना काफी करीबी दोस्त हैं. अतीत में उनके डेटिंग की भी अफवाह थी. पर्सनल लाइफ की बात करें तो कैटरीना ने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल के साथ 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शानदार सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक निजी समारोह में शादी की है. 
ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement