Advertisement

ॠतिक रोशन और सबा आजाद बने बॉलीवुड के नए लव बर्ड्स, जानें कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल

सुजैन और ऋतिक दोनों ही आखिरकार अपने जीवन में एक नए साथी की तलाश के लिए आगे बढ़ गए हैं. जहां सुजैन अर्सलान के साथ खुश हैं, वहीं ऋतिक सबा के साथ फिर से नजर आने लगे हैं.

सबा और ऋतिक
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST
  • ऋतिक को आखिरकार मिल गया एक नया प्यार
  • सबा आजाद को कर रहे सीक्रेटली डेट

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लो प्रोफाइल रखा है लेकिन, वह इतने बड़े स्टार हैं कि सब कुछ सीक्रेट नहीं रख सकते. दरअसल, ऋतिक एक मिस्ट्री गर्ल के साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दिये. इन वायरल तस्वीरों को देख लगता है कि उन्हें आखिरकार एक नया प्यार मिल गया है. वायरल हो रही इन तस्वीरों में और कोई नहीं बल्कि सबा आजाद (Saba Azad) हैं. 

खबरें हैं कि ऋतिक रोशन कुछ समय से एक्ट्रेस सबा आजाद को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं. दोनों अब पब्लिकली भी साथ नजर आने लगे हैं. दोनों का ही प्यार परवान चढ़ गया है. दिलचस्प बात यह है कि सुजैन और ऋतिक दोनों ही आखिरकार अपने जीवन में एक नया साथी खोजने के लिए आगे बढ़ गए हैं. जहां सुजैन अर्सलान के साथ खुश हैं, वहीं ऋतिक सबा के साथ फिर से नजर आने लगे हैं. 

गोसिप है कि ऋतिक रोशन अपनी बहनों (पश्मीना और सुनैना)के साथ डिनर के लिए गए थे लेकिन, बाद में उन्हें सबा खान का हाथ थामे देखा गया. इसके बाद से ही ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर गॉसिप होने लगी है.

कौन हैं सबा आजाद ?

सूत्रों की मानें ने तो अभिनेता कथित तौर पर अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. उन्हें साथ में स्पॉट भी किया गया. सबा एक म्यूजिशियन और अभिनेत्री हैं. वह मुंबई स्थित इलेक्ट्रो-फंक बैंड मैडबॉय/मिंक का हिस्सा हैं. उन्होंने 'मुझसे दोस्ती करोगे' फिल्म में अभिनय किया है और हाल ही में फील्स 'लाइक इश्क' और 'रॉकेट बॉयज़' जैसी वेब सीरीज में देखा गया था. 

ऋतिक के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स 

ऋतिक रोशन की बात करें तो सुपर 30 स्टार के हाथों में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स भी हैं. जो बॉलीवुड की डूबती नैया को बचा सकते हैं. ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्मों के दिलचस्प लाइनअप को देखने के बाद बॉलीवुड में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रहे साउथ सितारों को भी टेंशन हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement