Advertisement

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने की उनकी गर्लफ्रेंड की तारीफ, कहा - 'तुम सुपर कूल हो'

ऋतिक रोशन की झोली में इस समय कई सारी फिल्में हैं, जिसकी शूटिंग में वो इन दिनों व्यस्त हैं. हाल ही में उनके साथ सबा आजाद को स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार डेट पर जाते समय दोनों को एक साथ देखा गया.

Sussanne Khan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी तस्वीर
  • सबा ने कहा थैंक्यू

ऋतिक रोशन की झोली में इस समय कई सारी फिल्में हैं, जिसकी शूटिंग में वो इन दिनों व्यस्त हैं. हाल ही में उनके साथ सबा आजाद को स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से यह अफवाह उड़ने लगी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई बार डेट पर जाते समय दोनों को एक साथ देखा गया और इनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. इन सबके बीच ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान सबा के साथ शाम बिताती नजर आईं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो भी शेयर की है.

सबा ने कहा थैंक्यू
मुंबई के सोहो हाउस में आयोजित इस इवेंट की इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा है, 'क्या शानदार शाम! तुम सुपर कूल हो और बहुत ही टैलेंटेड हो सबा.' सबा ने भी सुजैन के इस पोस्ट का जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया. उन्होंने सुजैन का यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- थैंक्स माय सूज़ी, मैं बहुत-बहुत खुश हूं कि तुम वहां पिछली रात को मौजूद थीं.

इन फिल्मों में आई थीं नजर
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सबा को रॉकेट बॉयज़ में देखा गया था. उन्होंने 'फील्स लाइक इश्क' फिल्म में भी काम किया है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. सबा ने साल 2008 में 'दिल कबड्डी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' से उन्हें लोगों ने पहचाना. इसके अलाव ऋतिक दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए दोनों को पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement