Advertisement

बर्तन धोने से लेकर बाथरूम साफ करने तक... 'Kaun Banega Crorepati' शो में Amitabh Bachchan ने खोले निजी जिंदगी के राज

बिग बी के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति शो' में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो बर्तन धोने से लेकर बाथरूम तक साफ कर चुके हैं.

केबीसी में अमिताभ बच्चन ने निजी जिंदगी के राज खोले
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

बॉलीवुड में शहंशाह के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन से 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में एक कंटेस्टेंट ने सवाल पूछा कि सर, क्या आपने कभी बर्तन साफ किए हैं? इसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्होंने कई बार बर्तन साफ किए हैं और बाथरूम का सिंक भी साफ किया है. बिग बी ने कहा कि कोई यह कैसे सोच सकता है कि मैंने घर का कोई काम नहीं किया है.

कंटेस्टेंट ने पूछा था सवाल-
क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन में हर्ष शाह नाम के एक कंटेस्टेंट ने खुद के बारे में बताया कि वो क्या काम करते हैं. उन्होंने बताया कि मैं अपने पिता का बिजनेस संभालता हूं. हमारे पास प्लास्टिक मोनोफिलामेंट यार्न है. इन धागों का इस्तेमाल सफाई वाला स्क्रब बनाने में किया जाता है. इसके बाद कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन ने पूछा कि सर, क्या आपने कभी बर्तन साफ किए हैं? इसपर बिग बी ने कहा कि हां सर, कई बार बर्तन साफ किया है, किचन का सिंक साफ किया है, बाथरूम में जो बेसिन होता है, उसे साफ किया. ऐसा क्यों लगता है कि हमने ना किया होगा.

कंटेस्टेंट ने गरबा के बारे में बताया-
इससे पहले शो में कंटेस्टेंट ने बिग बी को बताया था कि गरबा शब्द गर्भ शब्द से आया है. उन्होंने बताया कि गुजराती, मिट्टी का एक रूप तैयार करते हैं और उसके बीच में एक दीया रखते हैं और गर्भ के नाम से उसकी पूजा करते हैं. इसके बाद बिग बी ने कंटेस्टेंट को बताया कि इसे बातचीत से उनको नई चीज सीखने को मिली.

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वो फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे. इसके अलावा बच्चन रजनीकांत के साथ 'थलाइवर 170' में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement