Advertisement

Indian 2 OTT: कमल हासन की इंडियन 2 ओटीटी पर हो रही Release, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Indian 2 OTT Release: एक्शन-थ्रिलर इंडियन 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के एक महीने के अंदर ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इंडियन 2 1996 में आई हिट मूवी इंडियन का स्क्वील है.

Kamal Haasan Indian 2(Photo Credit: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

Indian 2 OTT Release: कमल हासन की इंडियन 2 मूवी थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इंडियन 2 मूवी ओटीटी पर कई भाषाओं में रिलीज होगी. इंडियन 2 मूवी साल 1996 में आई हिट मूवी इंडियन का सीक्वल है. 

इंडियन मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था, इंडियन मूवी जोरदार हिट रही थी. इंडियन की सीक्वल इंडियन 2 लोगों के बीच वैसी जगह नहीं बना पाई. कमल हासन की इंडियन 2 मूवी पिछले महीने 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये मूवी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
कमल हासन की इंडियन 2 मूवी 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स पर कमल हासन की इंडियन 2 तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर इंडियन 2 के रिलीज होने का ऐलान किया है. 

थिएटर में रिलीज होने के एक महीने के भीतर ही इंडियन 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. थिएटर में जब ये मूवी रिलीज हुई थी तो ये मूवी 3 घंटे की थी. इंडियन 2 को ऑडियंस और आलोचका का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बाद मूवी के कुछ सीन हटाकर इंडियन 2 को 2 घंटे 40 मिनट का किया गया.

इंडियन 2 के बारे में
इंडियन 2 साल 1996 में आई हिट मूवी इंडियन का सीक्वल है. इसमें सेनापति की स्टोरी को दिखाया गया था. इस मूवी में सेनापति की स्टोरी आगे बढ़ती है. कमल हासन सेनापति के रोल में दिखाई देंगे.

इंडियन 2 में सेनापति करप्शन से लड़ते हुए दिखाई देंगे. वो कुछ नौजवान लोगों के साथ सोशल मीडिया के मदद से इस लड़ाई को लड़ते हैं. कमल हासन के अलावा इंडियन 2 में सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, बॉबी सिम्हा, एसजे सूर्या और विवेक हैं. इसके अलावा मूवी में काजल अग्रवाल का भी छोटा-सा रोल है. 

इंडियन मूवी के सफल डायरेक्टर शंकर ने ही इंडियन 2 को डायरेक्ट किया है. इंडियन 2 के अलावा कमल हासन हाल ही में कल्कि 2898 AD मूवी में दिखाई दिए थे. इसके अलावा कमल हासन मणि रत्नम की ठग लाइफ की शूटिंग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement