Advertisement

India's Got Latent Season 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में गौरव मदान ने मचाया गदर! करण औजला हुए फिदा, 10/10 स्कोर के साथ जीता 6 लाख का इनाम

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के लेटेस्ट एपिसोड में, जिसमें करण औजला स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए, उसमें कॉमेडियन गौरव मदान ने गिटार के साथ अपने अनोखे कॉमेडी एक्ट से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर सभी जजों ने उन्हें 10 में 10 अंक दिए. इसके साथ ही उन्होंने शो में 1 लाख रुपए का कैश प्राइज और 5 लाख रुपये के प्रोटीन प्रोडक्ट्स भी अपने नाम किया.

indias got latent season 2 gaurav madan
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एक बार फिर नए एपिसोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. इस बार शो में पंजाबी सिंगर करण औजला स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए. हालांकि, इस एपिसोड की सबसे ज्यादा चर्चा कॉमेडियन गौरव मदान की हो रही है, जिन्होंने अपनी अनोखी परफॉर्मेंस से न सिर्फ जजों को खूब हंसाया, बल्कि 1 लाख रुपए का कैश प्राइज भी अपने नाम कर लिया.

गौरव मदान जब स्टेज पर आए, तो उनके आते ही उन्होंने अपने अलग अंदाज में स्टैंड-अप कॉमेडी शुरू कर दिया. उन्होंने गिटार बजाते हुए अरिजीत सिंह के मशहूर गाने 'खामोशियां' को मजेदार अंदाज में पेश किया. उनके कॉमिक टाइमिंग और म्यूजिकल परफॉर्मेंस ने जजों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब हंसाया. वहां मौजूद ऑडिएंस को भी गौरव की परफॉर्मेंस इतनी पसंद आई कि पैनल में मौजूद करण औजला समेत सभी जजों ने उन्हें पूरे 10 में 10 अंक दे डालें. हालांकि स्टेज पर जाने से पहले ही गौरव ने अपने लिए इसी स्कोर की भविष्यवाणी की थी, जो बिल्कुल सही साबित हुई. जिसके चलते उन्हें 1 लाख रुपए के साथ और 5 लाख के गिफ्ट प्राइज जितने में मदद मिली. दरअसल गौरव की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद समय रैना ने गौरव मदान को 1 लाख रुपए का कैश प्राइज देने का ऐलान किया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि गौरव को एव्वाटार (Avvatar) ब्रांड की ओर से 5 लाख रुपए के प्रोटीन प्रोडक्ट्स भी दिए जाएंगे. इस घोषणा के बाद पूरा माहौल तालियों और खुशी से गूंज उठा.

कौन हैं गौरव मदान?
गौरव मदान पिछले 5 से 6 साल से स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे हैं. शो के दौरान उन्होंने बताया कि जिस गाने पर उन्होंने परफॉर्म किया, उसे उन्होंने करीब 6 महीने पहले लिखा था. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पहचान है. उनके अब तक 39.1 हजार फॉलोअर्स हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अपनी अलग तरह की कॉमेडी और म्यूजिक के मेल की वजह से वह धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भी छाया एपिसोड
करण औजला वाले इस एपिसोड के रिलीज होते ही सोशल मीडिया, खासकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इसे इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का अब तक का सबसे शानदार एपिसोड बताया. वहीं, कई लोगों ने गौरव मदान की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. एक यूजर ने लिखा कि वह इस सीजन के सबसे योग्य और बेहतरीन कंटेस्टेंट हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुनील पाल, मुकेश खन्ना और कपिल शर्मा एक साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि ये तीनों कलाकार इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के आने वाले किसी एपिसोड में मेहमान के तौर पर दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री को लेकर शो की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement