सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने अपने पिता की शुगर कम करने के लिए नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई. वीडियो में युवराज डुआ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके पिता पीएम मोदी के इतने बड़े फैन हैं कि उनके शब्दों को हमेशा 'निर्देश' के रूप में मानते हैं. उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी खुद कह दें तो उनके पिता शायद शुगर छोड़कर स्वस्थ आदतें अपना सकते हैं.
हैरानी की बात थी कि, वीडियो की इस मजेदार अपील से प्रभावित होकर नरेंद्र मोदी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीशेयर किया. पीएम मोदी ने लिखा,'युवराज की अपील पर मैं उनके पिताजी (और सभी लोगों) से अनुरोध करता हूं कि शुगर का सेवन कम करें…स्वस्थ रहें, खुश रहें.'
पीएम मोदी ने इस अवसर का उपयोग स्वास्थ्य और मोटापे से बचाव पर ध्यान देने के लिए भी किया. उन्होंने कहा- अत्यधिक शुगर विभिन्न बीमारियों को आमंत्रित करती है. इसके साथ ही मोटापे का खतरा भी बढ़ता है. अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करें. यह एक्टिव और फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वायरल वीडियो में युवराज डुआ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि पीएम मोदी भारतीय पिता के बीच सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं, और कई लोग उन्हें अपने परिवार से भी ऊपर रखते हैं. उन्होंने कहा: लोग कहते हैं कि बेटे अपने पिताओं से प्रेम व्यक्त नहीं कर पाते. लेकिन जब दोस्तों को तीसरा, परिवार को दूसरा और मोदी जी को पहला स्थान मिलता है, तो कैसे हो?
वीडियो के पीएम मोदी द्वारा रीशेयर होने के बाद युवराज दुआ ने प्रतिक्रिया दी: 'Surreal सा हो गया यह. कहां पहुंच गई वीडियो, कभी सोचा भी नहीं था.' वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी.
ये भी पढ़ें: