Advertisement

Hansika Motwani Wedding: हंसिका ने शेयर की ड्रीमी वेडिंग प्रपोजल की तस्वीरें..घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आए सोहेल

हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को शादी करने वाली हैं. हंसिका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया से शादी करने वाली हैं. सोहेल एक बिजनेसमैन हैं और लंबे समय से दोंनों एक इवेंट कंपनी चला रहे हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST
  • दो साल से कर रहे थे डेट
  • जयपुर के पैलेस में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

हंसिका मोटवानी के घर में शहनाई बजने वाली है! अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने आखिरकार अपने फैंस के लिए शादी के प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की. हंसिका पेरिस में एफिल टॉवर के सामने खड़ी हैं जहां सोहेल घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में होगी. प्री-वेडिंग और वेडिंग सेलिब्रेशन के बारे में और भी कई जानकारियां सामने आई हैं.

क्या कुछ है प्लान?
हंसिका ने वेडिंग के लिए उन्होंने जयपुर का 450 साल पुराना किला फाइनल किया है. खबरें हैं कि अभी से ही मुंडोता किले में हंसिका की शादी की सारी तैयारियां की जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 2 दिसंबर से शुरू होगी. इस इवेंट की शुरुआत सूफी नाइट के साथ होगी. वहीं 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी. 4 दिसंबर को सुबह हंसिका और सोहेल की हल्दी और उसके बाद शाम को फेरे होंगे. रिसेप्शन की जगह रात में कैसिनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी होगी. खबर है उनकी ये वेडिंग काफी रॉयल होने वाली है. हालांकि इस बारे में हंसिका की तरफ से कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है.  

कौन है सोहेल कथुरिया?
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और हंसिका काफी समय से दोस्त हैं. दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और एक कंपनी में दोनों पार्टनर भी हैं. सोहेल एक बिजनेसमैन हैं. दोनों साल 2020 से एक इवेंट प्लानिंग कंपनी चला रहे हैं. इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ. दोनों करीब 2 साल से रिलेशनशिप में हैं और आखिरकार शादी करने का फैसला किया.

बता दें कि हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों में एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर की थी. साल 2003 में वो टीवी सीरीयल ‘शाका लाका बूम बूम’ में शोना के किरदार में नजर आईं. इसके बाद वह ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में नजर आईं. इसके अलावा वो हिमेश रेशमिया के साथ फिल्‍म ‘आपका सुरूर’में भी काम कर चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement