कौन हैं मुस्तफा अहमद, जिन्होंने धुरंधर 2 में निभाया हमजा के राइड हैंड रिजवान का किरदार?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में रिजवान का रोल निभाने वाले मुस्तफा अहमद की रियल लाइफ कहानी इन दिनों खूब चर्चा में है.

Mustafa Ahmed
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर छाई हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में 750 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इन्हीं में से एक किरदार है रिजवान, जो हमजा का भरोसेमंद साथी और पाकिस्तान में एक भारतीय जासूस है. इस रोल को निभाया है सेलिब्रिटी ट्रेनर और एक्टर मुस्तफा अहमद ने.

कॉल सेंटर से शुरू हुआ करियर
मुस्तफा अहमद ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉल सेंटर से की थी. 21 साल की उम्र में वो टीम लीडर बन गए थे और 2004-05 के दौरान करीब 1 लाख महीने की सैलरी कमा रहे थे. हालांकि, फिटनेस हमेशा से उनका जुनून रहा.

एक घटना ने बदल दी जिंदगी
मुस्तफा की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्होंने वेस्ट दिल्ली के एक जिम में एक महिला की मदद की.  मुस्तफा ने उसे ट्रेनिंग देना शुरू किया और उसकी प्रोग्रेस पर नजर रखी. दो महीने बाद उस महिला ने उन्हें एक चिट्ठी दी, जिसमें लिखा था- तुम इसी काम के लिए बने हो, अगर तुमने इसे नहीं किया तो यह अपराध होगा. इस बात ने मुस्तफा को अंदर तक झकझोर दिया.

1 लाख की नौकरी छोड़ 10 हजार की सैलरी पर काम किया
इस घटना के एक हफ्ते के भीतर ही मुस्तफा ने अपनी कॉल सेंटर की नौकरी छोड़ दी. इसके बाद उन्होंने जनकपुरी के एक जिम में 10,000 महीने की सैलरी पर काम शुरू किया. उनका दिन सुबह 4 बजे शुरू होता था और रात 10:30 बजे खत्म होता था. परिवार खासकर उनकी मां इस फैसले से खुश नहीं थीं और कुछ समय तक उनसे बात भी नहीं की.

मेहनत से बने एशिया के नंबर-1 ट्रेनर
कुछ समय बाद मुस्तफा को Fitness First जिम में काम करने का मौका मिला. यहां उनकी सैलरी 18,000 हो गई और पर्सनल ट्रेनिंग से अलग कमाई भी होने लगी. कड़ी मेहनत और लगन के दम पर कुछ ही महीनों में वह एशिया के नंबर-1 ट्रेनर बन गए. वह महीने में करीब 400 घंटे तक काम करते थे.

ऐसे बने ऋतिक रोशन के ट्रेनर...
मुस्तफा के करियर का अगला बड़ा मोड़ तब आया, जब उनकी पत्नी की फिटनेस बेकरी के जरिए उनका संपर्क फिल्म इंडस्ट्री से हुआ. इसी दौरान उनकी मुलाकात ऋतिक रोशन के ट्रेनर से हुई. जब वह ट्रेनर विदेश चले गए, तो मुस्तफा को मौका मिला. उन्होंने ऋतिक रोशन से संपर्क किया और पहली ही मुलाकात में उन्हें ट्रेन किया. कुछ ही दिनों में ऋतिक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मुस्तफा को फुल-टाइम ट्रेनर के रूप में अपने साथ रख लिया. इसके बाद मुस्तफा ने रणवीर सिंह, विक्की कौशल जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया.

Read more!

RECOMMENDED