Advertisement

क्या सच में आने वाली है धुरंधर-3? आदित्य धर ने दिया ये हिंट... ट्विस्ट के साथ किया है बड़ा इशारा

आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन सीक्वल को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले ही दिन अपनी ताकत दिखाते हुए दुनियाभर में 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है

Fact-checking the leaked image from Dhurandhar 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

फिल्म Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, फिल्म देखने से पहले ही सोशल मीडिया पर स्पॉइलर और ईस्टर एग्स की भरमार ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. इसी बीच ‘धुरंधर 3’ को लेकर कई तरह की अफवाहें भी तेजी से वायरल हो रही हैं.

दरअसल, फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले एक Reddit पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि ‘धुरंधर 3’ 4 जून 2026 को रिलीज होगी. लेकिन इसके पीछे सच्चाई क्या है चलिए आपको बताते हैं.

वहीं, फिल्म के पेड प्रीव्यू शुरू होते ही कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक होने लगीं. इसी दौरान फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने दर्शकों से अनुरोध किया कि वे फिल्म के अंत तक सीट न छोड़ें. इस अपील के बाद लोगों में यह जिज्ञासा और बढ़ गई कि क्या फिल्म के अंत में किसी नए पार्ट का संकेत मिलेगा.

क्या सच में आने वाली है धुरंधर 3?
हालांकि, फिल्म रिलीज के दिन एक और पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि ‘धुरंधर 3’ 14 जून 2026 को रिलीज होगी. हालांकि, फैक्ट-चेक में यह दावा भी पूरी तरह झूठा निकला. असलियत यह है कि Dhurandhar 2 के अंत में दो पोस्ट-क्रेडिट सीन जरूर हैं, लेकिन इनमें कहीं भी तीसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा या संकेत नहीं दिया गया है. फिलहाल दर्शकों को सलाह दी जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहें और आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें.



फिल्म ने की करोड़ों की कमाई
बता दें कि, आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन सीक्वल को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने पहले ही दिन अपनी ताकत दिखाते हुए दुनियाभर में 350 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. अब तक 200 करोड़ की ओपनिंग का रिकॉर्ड ज्यादातर साउथ की फिल्मों के नाम रहा है, लेकिन धुरंधर 2 ने इस धारणा को बदल दिया है. इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड भी बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित कर सकता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement