मशहूर सिंगर, जैसमीन सैंडलस ने खुद को एक कॉन्ट्रोवर्सी में घेर लिया है. फिल्म धुरंधर से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है. दरअसल हाल ही में अहमदाबाद में एक लाइव परफॉर्मेंस करने के दौरान उन्होंने खुद के ऊपर पानी डाल लिया. लेकिन, इस दौरान उनके होंठ लिक-सिंक करते हुए दिखे. जिसके बाद लोगों का मन उनकी पर्फॉमेंस को लेकर खट्टा हो गया, और बस उनको लेकर एक ऑनलाइन कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई.
'शरारत' में हुई शरारत
कॉन्सर्ट के दौरान वह फिल्म के मशहूर गाने शरारत पर परफॉर्म कर रही थीं. परफॉर्मेंस के दौरान उनका एनर्जी लेवल इतना ज्यादा हाई हो गया कि उन्होंने अपने ऊपर पानी डाल लिया. बस इसी दौरान लोगों को महसूस हुआ कि वह गाने को लिप-सिंक कर रही हैं.
बेशक उनका खुद के ऊपर पानी डालना एक तरह से परफॉर्मेंस में एक अलग एलिमेंट देने की कोशिश रही हो, लेकिन यह कोशिश थोड़ी भारी पड़ गई. जिसके बाद लोगों का मन परफॉर्मेंस को लेकर खट्टा हो गया, और जिस उम्मीद के साथ वह गए थे. वह उन्हें नहीं मिल पाई.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
वीडियों के वायरल होने के बाद, लोगों का कहना था कि यह परफॉर्मेंस काफी हद तक पहले से रिकॉर्डिड ट्रैक पर आधारित थी, जबकि वह कॉन्सर्ट में असली वोकल्स के लिए गए थे. लोगों ने यहां तक कहा कि वह कॉन्सर्ट में अपनी स्किल्स को दिखा ही नहीं पाईं. जितना ज्यादा यह क्लिक फैलता गया, उतना ज्यादा ही लोगों का गुस्सा बढ़ता गया.
क्या बोले नेटिजन्स?
उनके वीडियो पर आए कई कमेंट में से एक कमेंट था कि उनका आधे से ज्यादा गाना तो पब्लिक ने ही गाया, तो उन्होंने क्या किया? क्या उन लोगों को टिकट का आधा पैसा वापस मिलेगा. वहीं एक अन्य कमेंट में कहा गया कि शायद वह डांस करते-करते पसीने से भीग गई होगी. इसलिए पानी की मदद से परपॉर्मेंस को एनहांस किया और बाकी का काम तो लिप-सिंक ने कर ही दिया. वहीं एक और कमेंट में यूजर ने लिखा कि वह अपने कॉन्सर्ट में केवल लिप-सिंक ही तो करती हैं, गाती कहां है?