रिलायंस जियो ने 200 रुपये का नया OTT Pass लॉन्च किया है. इस प्लान में 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस, 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल और 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है.
आखिर क्या है Jio का नया OTT Pass?
जियो का नया OTT Pass एक एड-ऑन रिचार्ज प्लान है. यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों के पास पहले से कोई एक्टिव जियो प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और मुख्य रूप से उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं.
200 रुपये में कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म मिलेंगे?
इस प्लान के तहत यूजर्स को 15 लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा. इनमें YouTube Premium, Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal, Planet Marathi, Kanchha Lannka, FanCode, Times Play और Tarang Plus शामिल हैं. यानी फिल्मों, वेब सीरीज, रीजनल कंटेंट, लाइव एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स तक एक ही रिचार्ज के जरिए पहुंच मिल जाएगी.
1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल भी
OTT ऐप्स के अलावा यूजर्स को JioTV ऐप के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल देखने का मौका मिलेगा. इनमें कई बड़े मीडिया नेटवर्क्स के चैनल शामिल हैं. इस ऑफर में लाइव स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं किए गए हैं. ऐसे में जो लोग टीवी और OTT दोनों का कंटेंट मोबाइल पर देखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी अच्छा है.
डेटा बेनिफिट्स क्या हैं?
प्लान के साथ कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी. यह डेटा रेगुलर प्लान के डेटा से अलग होगा. हालांकि इस प्लान में कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं दी गई है क्योंकि यह केवल एंटरटेनमेंट एड-ऑन पैक है. जिन यूजर्स के पास 5G सपोर्टेड डिवाइस और एक्टिव 5G कवरेज है, वे अपने बेस प्लान की वैधता तक अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी लेते रहेंगे.
OTT सर्विस कैसे एक्टिव होंगी?
YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition का लाभ MyJio ऐप के जरिए क्लेम करना होगा. वहीं बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस JioTV मोबाइल ऐप में जियो नंबर के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा.
किसके लिए फायदेमंद है यह प्लान?
अगर कोई यूजर अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की बजाय एक ही पैक में मनोरंजन चाहता है, तो यह प्लान उसके लिए फायदेमंद हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो मोबाइल पर वेब सीरीज, फिल्में, लाइव टीवी और रीजनल कंटेंट देखते हैं.