Advertisement

जॉनी डेप की वकील केमिली ने डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट... बताया सेक्सिस्ट, बोलीं- मैं सभी को गले लगाती हूं...

जॉनी डेप (Johnny Depp)और केमिली वास्केज (Camille Vasquez)पिछले चार सालों से दोस्त हैं. केमिली ने कहा कि उनका बॉयफ्रेंड भी है, जिसके साथ वह बेहद खुश हैं.

जॉनी डेप और केमिली वास्केज
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • केमिली वास्केज का जॉनी डेप के संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट
  • केमिली वास्केज ने इन अफवाहों को सेक्सिस्ट बताया है

एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि मामले में जॉनी डेप का केस लड़ने वाली उनकी वकील केमिली वास्केज और जॉनी को लेकर पिछले कई दिनों से तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. ऐसे में अब केमिली ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है. उन्होंने इसे सेक्सिस्ट बताया है. उनका कहना है कि वकीलों के लिए अपने क्लाइंट्स को डेट करना अनैतिक है. 

दरअसल, जब से केमिली, जॉनी  का केस लड़ रही थीं तब से ही दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी उड़ने लगीं. काफी समय तक उन्होंने इसे लेकर रिएक्ट नहीं किया लेकिन, अब उन्होंने साफ कर दिया है कि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं चल रहा है. उन्होंने कहा - "मेरे और जॉनी के रिश्ते को लोगों के सामने गलत पेश किया गया. ये मेरे लिए बहुत दुःख की बात है".

मैं सभी को गले लगाती हूं - केमिली वास्केज 

पीपल मैगजीन से बात करते हुए केमिली ने कहा कि "मुझे लगता है मैं सिर्फ अपना काम कर रही थी और जो मेरे साथ हुआ वो सभी काम करने वाली महिलाओं के साथ होता है. जॉनी और मैं साढ़े चार सालों से एक अच्छे दोस्त हैं. मेरे और जॉनी के रिश्ते को लोगों के सामने गलत पेश किया गया. ये मेरे लिए बहुत दुःख की बात है". 

केमिली ने आगे कहा - जॉनी के साथ फैली अफवाहें सेक्सिस्ट है. क्योंकि वकीलों के लिए अपने क्लाइंट्स को डेट करना अनैतिक है. मैं ये नहीं कह सकती की मैं बहुत हैरान थी. क्योंकि काम करने वाली हर महिला के साथ ऐसा होता है. मैं क्यूबन और कोलंबियाई हूं ... मैं सभी को गले लगाती हूं. और मुझे इस पर कोई शर्म नहीं है." केमिली ने यह भी साफ किया कि उनका एक बॉयफ्रेंड भी है, जिसके साथ वह बेहद खुश हैं. 

ये भी पढ़ें : 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement