काजल राघवानी 'राइज एंड फॉल' में काफी अच्छा खेल रही हैं. वह अभी बेसमेंट में हैं और पूरी टीम के साथ पेंटहाउस में जाने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. नॉमिनेट किए जाने के बाद उनका एक अलग अंदाज शो में नजर आ रहा है. खैर, इन सबके बीच काजल ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके और शो के फैंस को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने प्रती, अपने एक्स के क्रूर बर्ताव के बारे में बताया, जो उनके लिए काफी दर्दनाक था. उन्होंने यहां तक कहा कि उसके द्वारा बाल घसीटकर मारे जाने के बाद वह कांपते हुए अपने बालों को छूती थीं. इतने-इतने बाल उनके हाथ में आ जाते थे. ये बताते हुए काजल बेहद भावुक हो गईं और उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने अपने एक्स रिलेशनशिप से जुड़ा ऐसा अनुभव अनीश से शेयर किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. काजल ने बताया कि जिस शख्स से उन्होंने प्यार किया था, उसी ने उनके साथ मारपीट की, जिसके कारण उन्हें रिश्ते में काफी टॉर्चर झेलना पड़ा.
'जिससे प्यार किया, उसने मुझे बहुत मारा'
काजल ने अनीश भगत से अपने दिल की बात शेयर करते हुए बताया कि जिस इंसान से उन्होंने प्यार किया था, उसने उन्हें बहुत मारा. उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते में बहुत पिटी हैं. अपने साथ हुई मारपीट को याद करते हुए काजल ने बताया कि उन्हें पटक-पटककर मारा गया और जमीन पर धक्का देने के बाद पैरों से लात भी मारी गई थी.
बाल खींचकर भी पीटा गया
काजल ने अपने साथ हुई मारपीट के बारे में आगे बताया कि उनके बाल भी खींचे गए थे. उन्होंने कहा कि उस समय उनके सिर पर बहुत सारे बाल थे, लेकिन अब कम हैं. उनके मुताबिक, जब उन्होंने सिर पर हाथ फेरा तो हाथ में बहुत सारे बाल टूटकर आ गए थे. यह सब बताते हुए काजल भावुक हो गईं और रोने लगीं. हालांकि काजल ने साफ कहा कि उन्होंने अभी तक उस शख्स का नाम नहीं बताया है. उनके मुताबिक, लोगों ने खुद ही अंदाजा लगाकर तय कर लिया कि वह व्यक्ति कौन है. उन्होंने कहा कि उन्हें उसका नाम बताने की जरूरत नहीं है.
अनीश ने दी हिम्मत
काजल की बात सुनकर अनीश भगत भी हैरान रह गए. काजल जब अपने साथ हुई घटना बताते हुए रोने लगीं तो अनीश ने उनसे माफी मांगी और उन्हें हिम्मत दी. काजल इससे पहले रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में भी इस घटना के बारे में बात कर चुकी हैं. उस वक्त भी उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम नहीं बताया था. हालांकि, काजल की बातों के बाद लोगों को लगा था कि वह खेसारी लाल यादव की बात कर रही हैं. बाद में काजल ने बताया कि जिस शख्स ने उनके साथ मारपीट की थी, वह खेसारी नहीं थे.
खेसारी के साथ रहा था रिश्ता
काजल और खेसारी लाल यादव एक समय रिश्ते में थे. रिपोर्ट के मुताबिक, शादीशुदा होने के बाद भी खेसारी काजल के प्यार में पड़े थे. दोनों का रिश्ता कई साल चला, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हर्टफुल हुआ था. हालांकि काजल राघवानी कोई छोटी नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी है. भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाने के बाद उन्होंने हिंदी ऑडियंस के बीच भी अपनी जगह बनाई है. फिलहाल वह 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में नजर आ रही हैं और एक स्टॉन्ग प्लेयर के तौर पर खुद को साबित कर रही हैं.
ये भी पढ़ें