Advertisement

Lock Upp : कंगना रनौत ने बॉलीवुड के काले सच का किया खुलासा, यौन शोषण को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्सप्लेयर पर स्ट्रीम करता है. शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और इसकी मेजबानी कंगना रनौत (Kangana Ranaut)कर रही हैं.

कंगना रनौत
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST
  • कंगना रनौत बोलीं इंडस्ट्री में यौन शोषण है आम बात
  • सायशा शिंदे के खुलासे के बाद बोला कड़वा सच

कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप शुरुआत से ही किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में ही रहा है. एक बार फीर कंगना के एक बयान ने सभी को चौंका कर रख दिया हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड के काले सच को सबके सामने उजागर कर दिया. उन्होंने सायशा शिंदे को बताया कि इंडस्ट्री में यौन शोषण आम बात है. 

कंगना ने कहा-  "मुझे लगता है कि युवा लोगों का यौन शोषण बहुत आम है, खासकर फिल्म और फैशन इंडस्ट्री में. हम इस इंडस्ट्री का कितना भी बचाव कर लें. भले ही यह लोगों को बड़े-बड़े अवसर देता है लेकिन, उनके कई सपनों को तोड़ भी देता है. 

#MeToo मोमेंट से भी कुछ नहीं हुआ

कंगना रनौत ने आगे बॉलीवुड में #MeToo मोमेंट के बारे में बात की और आरोप लगाया कि वो महिलाएं आज कहीं नजर नहीं आती हैं, जिन्होंने सच बोला था. उन्होंने कहा कि जो सच बोलता है उसे फिर काम नहीं दिया जाता. किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है. 

सायशा शिंदे ने भी बताया अपना सच 

कंगना रनौत का बयान तब आया जब सायशा शिंदे ने खुलासा किया कि कैसे उनके 'पसंदीदा डिजाइनरों' में से एक ने उन्हें एक बार अपने होटल के कमरे में बुलाया और उनके साथ गलत हरकत की. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सच है, जिसे मैंने कभी किसी को नहीं बताया. 

लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्सप्लेयर पर स्ट्रीम करता है. शो को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं और इसकी मेजबानी कंगना रनौत कर रही हैं. करण कुंद्रा शो के जेलर हैं. फिलहाल लॉक अप अपने ग्रैंड फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement