कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

अभिनेता पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था. उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की जा रही है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल लाए जाने पर उनकी हालत खराब थी. आईसीयू में इलाज चल रहा है.

कन्नड़ पावर स्टार पुनीत राजकुमार का निधन
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST
  • पुनीत को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था
  • पुनीत राजकुमार मशहूर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के बेटे थे

फिल्म जगत में एक और युवा अभिनेता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया. पुनीत की उम्र वह 46 वर्ष थी. कन्नड़ स्टार की मौक के बाद फिल्म जगत सदमे में है. अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी मृत्यु के बाद से, सोशल मीडिया पर चिरंजीवी, महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन, तमन्ना भाटिया, दुलकर सलमान और ने ट्वीटर पर शोक जताया है. 

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
बेंगलुरु स्थिक विक्रम अस्पताल के डॉक्टर डॉ रंगनाथ नायक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अभिनेता पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था. उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की जा रही है. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल लाए जाने पर उनकी हालत खराब थी. आईसीयू में इलाज चल रहा है.

सिद्धारमैया और निर्मला सीतारमन ने जताया दुख
पुनीत राजकुमार मशहूर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार के बेटे थे. फिलहाल कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर है. दुनिया भर में मौजूद पुनित के प्रशंसकों के लिए ये एक बड़ा झटका है. कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है, ट्वीट में सिद्धारमैया ने लिखा कि, "प्रतिभाशाली अभिनेता #PowerStar #PuneethRajkumar के निधन से गहरा सदमा लगा. उन्होंने अपने महान अभिनय कौशल और अपनी सादगी से कन्नड़ लोगों का दिल जीत लिया था. उनका जाना कर्नाटक के लिए एक बड़ी क्षति है.

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने भी ट्वीट कर लिखा, "PuneethRajkumar के निधन पर शोक. एक चमकीला तारा. उनका आगे एक लंबा आशाजनक करियर था. उनके परिवार, उनके असंख्य प्रशंसकों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना.

शोक में डुबा फिल्म जगत
शोक जताते हुए चिरंजीवी ने ट्वीट कर लिखा कि, चौंकाने वाला, विनाशकारी और हृदयविदारक! पुनीत राजकुमार बहुत जल्द चले गए. रेस्ट इन पीस! परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना और अश्रुपूर्ण संवेदना. एक बड़ी क्षति पूरे कन्नड़ और भारतीय फिल्म जगत को. इस दुखद नुकसान से निपटने के लिए सभी को शक्ति.


महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा, पुनीत राजकुमार के निधन की दुखद खबर से स्तब्ध और गहरा दुख हुआ. सबसे विनम्र लोगों में से एक जिनसे मैं मिला और उनसे बातचीत की. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना. 

पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक भावनात्मक ट्वीट करते हुए लिखा, "यह बहुत दर्दनाक है! सुपरस्टार रेस्ट इन पीस! परिवार, दोस्तों और लाखों प्रशंसकों को इस दुख से उबरने की ताकत मिले.
अपनी श्रद्धांजलि में, दुलकर सलमान ने पुनीत राजकुमार को "सबसे दयालु और अभिनेताओं में से एक बताया और कहा, "सर्वशक्तिमान से पुनीत सर के परिवार, दोस्तों और उनके प्रशंसकों को इस अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करते हैं.

प्यार से अप्पू बुलाते थे प्रशंसक
पुनीत को उनके प्रशंसक प्यार से अप्पू बुलाते हैं. वह मशहूर कन्नड़ अभिनेता राजकुमार और पर्वतम्मा के बेटे हैं. उन्होंने 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है. पुनित ने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. 1985 में बेट्टाडा हूवु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था. उन्होंने चालिसुवा मोदागालु और येराडु नक्षत्रगलु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का कर्नाटक राज्य पुरस्कार भी जीता. साल 2002 में आई अपनी फिल्म अप्पू से उन्हें काफी सराहना मिली. जिसके बाद उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से अप्पू कहकर बुलाते थे. उनकी कुछ फेमस फिल्मों में अभि, वीरा कन्नडिगा, अजय, अरासु, राम, हुदुगरू और अंजनी पुत्र शामिल हैं. उन्हें आखिरी बार युवरत्ना में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी.

 

Read more!

RECOMMENDED