करीना कपूर और उनके फैंस के लिए राहत की खबर है. अभी कुछ दिन पहले करीना कपूर और उनकी फ्रेंड अमृता अरोड़ा को कोरोना हो गया था, जिसके बाद से वो आइशोलेशन में थीं. इस वजह से करीना अपने बेटे तैमूर के बर्थडे में भी शामिल नहीं हो पाई थीं. हालांकि क्वरंटीन में रहने के बावजूद करीना सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव हैं और अपने फैंस से बराबर अपडेट शेयर कर रही हैं.
कराई गई जीनोम सीक्वेंसिंग
करीना के पॉजिटिव आने के बाद से उनके फैंस और खासकर उनके घरवाले उनकी हेल्थ को लेकर काफी चिंता में थे. खासतौर से महाराष्ट्र में बढ़ रहे नए कोरोना वैरिएंट की वजह से हालात और चिंताजनक थे. हालांकि अब ऐसी कोई बात नहीं है करीना की कोरोना रिपोर्ट आ गई है और उनमें नए वैरिएंट के लक्षण नहीं हैं. करीना के अलावा अमृता अरोड़ा, महीप कपूर, सीमा खान भी ओमिक्रॉन के संक्रमण से सुरक्षित हैं. ओमिक्रॉन की जांच के लिए इन लोगों का जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट हुआ था.
सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव
बता दें कि करीना 13 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई थी. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी. करीना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर भी पॉजिटिव पाए गए थे. गुरुवार को करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही हूं कि हम COVID समय में हैं या नहीं… वैसे भी, 12वां दिन...दो दिन और …सुरक्षित रहें”
बता दें कि सोशल मीडिया में करीना के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से लोग करण जौहर को टारगेट करने लगे थे. करण जौहर के घर कभी खुशी कभी गम मूवी के 20 साल पूरे होने पर पार्टी रखी गई थी, जहां ये सभी सेलेब्स इकठ्ठा हुए थे. बाद में करण ने आकर मामले पर अपनी सफाई दी थी.