Advertisement

प्रेग्नेंसी के सवाल पर बोलीं करीना कपूर खान, 'सैफ पहले ही देश की आबादी बढ़ा चुके हैं...अब और नहीं'

करीना कपूर खान को लेकर अक्सर यह अफवाह सामने आती है कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं. करीना पहले ही दो बेटों तैमूर और जेह की मां हैं. सैफ के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह ने भी दो बच्चे हैं.

सैफ अली खान, करीना कपूर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST
  • करीना पहले ही दो बेटों तैमूर और जेह की मां हैं.
  • सैफ के अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह ने भी दो बच्चे हैं.

करीना कपूर खान लेकर सोशल मीडिया पर एक चर्चा जोरों पर है कि वह तीसरी बार मां बनने वाली हैं. अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में करीना ने इन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया है. करीना का कहना है कि यह सब पास्ता और वाइन की वजह से है. वह मां नहीं बनने वाली हैं.

प्रेग्नेंट नहीं हूं पास्ता और वाइन का कमाल है

करीना इन दिनों अपने परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं. इस वेकेशन से सामने आई तस्वीरों में करीना का वजन बढ़ा हुआ लगा रहा था, इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि वह मां बनने वाली हैं. हालांकि करीना को जैसे ही यह खबर लगी उन्होंने इन अफवाहों पर लगाम लगाते अपने सोशल मीडिया पर लिखा- 'यह पास्ता और वाइन का कमाल है दोस्तों... शांत हो जाओ ... मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं ... उफ्फ.... सैफ का कहना है कि वह पहले ही हमारे देश की जनसंख्या में बहुत अधिक योगदान दे चुके हैं. खुश रहें...' करीना के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

सैफ अली खान हैं चार बच्चों के पिता

आपको बता दें सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी, 13 साल बाद दोनों 2004 में अलग हो गए. इस शादी से उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. इसके बाद सैफ ने करीना से 2012 में शादी की. 2016 में कपल ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान का स्वागत किया. 2021 में करीना एक बार फिर मां बनी हैं.

Kareena kapoor Post

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. जिसमें उनके साथ आमिर खान हैं. हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप पर आधारित लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. करीना अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement