Advertisement

Shah Rukh Khan की फिल्म King का नया पोस्टर रिलीज, मुंह में गुलाब और हाथ में बंदूक लेकर दिखे किंग खान... लिखा- कातिल नहीं, आशिक हूं

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. मुंह में गुलाब और हाथ में बंदूक लिए किंग खान का दमदार अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है. जानें फिल्म की रिलीज डेट, ट्रेलर और स्टारकास्ट से जुड़ी खास बातें.

Shah rukh khan king new poster out
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने दमदार अंदाज से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान का एक्शन और रोमांस से भरा अंदाज देखने को मिल रहा है. पोस्टर में वह मुंह में गुलाब दबाए, हाथ में बंदूक लिए आग के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं.

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें अभिनेता के चेहरे पर गुस्सा और आंखों में अलग ही तेवर नजर आ रहे हैं. पोस्टर में वह आग के बीच चलते दिखाई दे रहे हैं. उनके मुंह में गुलाब है और हाथ में बंदूक है. इस लुक के साथ शाहरुख ने अपने पुराने गाने की याद भी ताजा कर दी. पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं… आशिक हूं…'. उनका यह डायलॉग साल 1999 में आई फिल्म 'बादशाह' के टाइटल ट्रैक की याद दिलाता है. इस अंदाज में शाहरुख का एक्शन के साथ रोमांस वाला रूप भी देखने को मिल रहा है.

60वें जन्मदिन पर सामने आया था पहला लुक
फिल्म 'किंग' का टाइटल 2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर सामने आया था. उस समय जारी पहली झलक में अभिनेता सफेद बालों और दमदार एक्शन अवतार में दिखाई दिए थे. इसमें उनका डायलॉग 'डर नहीं, दहशत हूं' काफी चर्चा में रहा था. इसके बाद जनवरी 2026 में फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया गया. हाल ही में शाहरुख ने अपने 'AskSRK' सेशन में फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बात की थी. एक फैन ने उनसे पूछा कि ट्रेलर आने में इतनी देर क्यों हो रही है. इस पर अभिनेता ने कहा कि वह जानबूझकर फैंस को इंतजार नहीं करा रहे हैं, बल्कि टीम फिल्म को बेहतर बनाने में जुटी है. उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर से पहले फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारी भी सामने आ जाएगी.



फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे
'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद इससे पहले फिल्म 'पठान' में साथ काम कर चुके हैं. इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आएंगे.

खास बात है कि, यह फिल्म शाहरुख और सुहाना की साथ में पहली फिल्म होगी. सुहाना ने साल 2023 में फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. अब फैंस को पिता-बेटी की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement