Advertisement

कैसा था कैटरीना और विक्की का वेडिंग केक, बनाने में लगे थे 48 घंटे, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

इस भव्य 5-टियर केक को तैयार करने में 48 घंटे का समय लगा. 4 लाख रुपये की कीमत वाला यह केक वैनिला फ्लेवर का था और इसे अलग-अलग तरह की बेरीज से सजाया गया था.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 10 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST
  • कैटरीना और विक्की के वेडिंग केक को बनाने में 48 घंटे लगे थे.
  • 4 लाख रुपये की कीमत वाला यह केक वनीला फ्लेवर का था.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल की सबसे बहुप्रतीक्षित घटनाओं में से एक थी. आयोजन स्थल से लेकर सजावट तक, युगल के मिलन के उत्सव को और यादगार बनाने के लिए हर चीज की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी. ऐसे में कैटरीना और विक्की की शादी के केक पर कैसे ध्यान न दिया जाता. इस स्पेशल केक को बनाने में पूरे 48 घंटे का समय लगा. ऐसे में हम आपके लिए साल की मोस्ट वेटेड शादी के वेडिंग केक के बारे में कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं. 

कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंध गए.  इससे पहले, जोड़े ने 7 दिसंबर को मेहंदी समारोह किया था, उसके बाद 8 दिसंबर को हल्दी और संगीत का आयोजन किया गया था.  कपल ने उसी दिन केक काटने की रस्म भी की थी. 

कैसा था कैटरीना और विक्की का वेडिंग केक 

कैटरीना और विक्की के वेडिंग केक कि बात की जाए तो Caramel Patisserie के निर्माता मायरा झुनझुनवाला को इस भव्य 5-टियर केक को तैयार करने में 48 घंटे का समय लगा. 4 लाख रुपये की कीमत वाला यह केक वनीला फ्लेवर का था और इसे अलग-अलग तरह की बेरीज से सजाया गया था. इसका वजन लगभग 10-12 किलोग्राम था. केक के लिए बेरी खास तौर पर इंपोर्ट किए गए थे. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कई तरह की बेरी का इस्तेमाल किया और वो भी लगभग 50-60 बॉक्स.  

कैटरीना की पसंद का था केक  

कैटरीना कैफ ने अक्सर खाने और खासकर मिठाइयों के लिए अपने प्यार के बारे में बात की है. इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ये स्पेशल वेडिंग केक एक्ट्रेस की पसंद के अनुसार बनाया गया था. सूत्रों ने बताया कि केक को कैटरीना के निर्देशों के अनुसार डिजाइन किया गया था. इसे वैसे ही बनाया गया था जैसा वो चाहती और पसंद करती थीं.  

Caramel Patisserie ने नवविवाहित कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शुभकामना देने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, "सभी को नमस्कार, इस खूबसूरत शादी का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को दुनिया भर का प्यार और खुशी की शुभकामनाएं."

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement