Advertisement

Mardani 3: बॉक्स ऑफिस पर पछड़ी फिल्म?... मर्दानी 3 का क्यों नहीं चला जादू

मर्दानी का मनडे को बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, जिससे फिल्म के रफ्तार में धीमी गति दर्ज की जा रही है.

Mardani 3 box office collection
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST
  • मर्दानी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • नहीं चल रहा है फैंस पर जादू

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है, लेकिन यह फिल्म अपनी पिछली कड़ियों जैसी मजबूत पकड़ नहीं बना पाई. वीकेंड पर अच्छी शुरुआत के बाद फिल्म की रफ्तार पहले सोमवार को धीमी पड़ती नजर आई.

पहले सोमवार को कमाई में गिरावट
30 जनवरी को रिलीज हुई यह कॉप ड्रामा फिल्म अपने चौथे दिन यानी सोमवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.15 करोड़ रुपए ही कमा सकी. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, सोमवार को फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही, जिससे इसके आगे के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

वीकेंड मजबूत, लेकिन रफ्तार धीमी
फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में अच्छा कारोबार किया. शुक्रवार को मर्दानी 3 ने 4 करोड़ रुपए, शनिवार को 6.25 करोड़ रुपए और रविवार को 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की. हालांकि, वीकेंड के बाद दर्शकों की संख्या में साफ गिरावट देखी गई.

कुल कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी का हाल
चार दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 19.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. सोमवार को हिंदी बेल्ट में फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 11.27 प्रतिशत दर्ज की गई, जो यह दिखाती है कि वीकडेज में दर्शकों की दिलचस्पी कम हुई है.

पिछली फिल्मों से तुलना में कमजोर प्रदर्शन
मर्दानी फ्रेंचाइज़ रानी मुखर्जी के दमदार किरदार, सामाजिक मुद्दों और सख्त पुलिस एक्शन के लिए जानी जाती रही है. पहले और दूसरे पार्ट को जहां दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी, वहीं मर्दानी 3 को इस बार मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. यही वजह मानी जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिछली फिल्मों जैसी मजबूती नहीं दिखा पा रही.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, मर्दानी 3 ने अब तक दुनियाभर में करीब 29.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि वर्ड ऑफ माउथ कितना मजबूत रहता है. 
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement