बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का सीजन-9 आ गया है. इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के सुल्तान भाईजान सलमान खान मेहमान बने हैं. इस शो में सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने शादी से लोकर बच्चों तक जैसे तमाम मसलों पर खुलकर बात की.
... वही इंसान किसी और से शादी कर लेता है- सलमान
करण जौहर के शो में सलमान खान से शादी और बच्चों को लेकर सवाल किया गया. करण जौहर ने उनके शादी और बच्चों को लेकर सवाल किए. इस शो में मजाक में करण जौहर ने सलमान खान के 13 साल पुराने उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उनहोंने वर्जिन वाला कमेंट किया था. इसपर सलमान खान ने कहा कि करण, वह बात कहने का सिर्फ एक तरीका था, ताकि मैं उस विषय पर आगे बात न करूं. आप अक्सर कहते रहते हैं कि मैं फलां व्यक्ति को डेट कर रहा हूं. लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि वह इंसान भविष्य में आपकी जिंदगी में रहेगा भी या नहीं. बाद में वही इंसान किसी और से शादी कर लेता है.
... बेडरूम की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए- सलमान खान
इस दौरान एक्टर सलमान खान ने पिता की सीख का जिक्र किया. उन्होंने पिता सलीम खान की सीख को याद करते हुए बताया कि जब वह सिर्फ 16 साल के थे, तब से उनके पिता एक बात हमेशा कहते आ रहे हैं कि पर्सनल लाइफ तुम्हारा अपना बेडरूम है, जबकि पूरा देश तुम्हारा लिविंग रूम है. आप लिविंग रूम में जो चाहें बोलें, लेकिन बेडरूम की बातें कभी बाहर नहीं आनी चाहिए.
आप तक अकेले हैं, जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता- सलमान
जब करण जौहर ने सलमान खान से लाइफ पार्टनर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आप असल में तब सबसे ज्यादा अकेले होते हैं, जब कोई आपके साथ रहना ही नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टनर बनाने से किसी ने नहीं रोका है और वे अपनी इस जिंदगी से पूरी तरह से खुश हैं. इस दौरान बात बच्चों के लेकर आई तो उन्होंने कहा कि बेशक, किसी न किसी समय उनके भी बच्चे जरूर होंगे. सलमान खान ने कहा कि करण, जब तुमने सरोगेसी से बच्चे करने का फैसला किया था, तब मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश था. हां, मेरे जीवन में भी बच्चे जरूर आएंगे.
ये भी पढ़ें: