Advertisement

मिलान की सड़कों पर साड़ी-बिंदी लगाए कोलकाता के इस श्ख्स की तस्वीर हुई वायरल

मिलान की सड़कों पर कोलकाता के एक श्ख्स की फोटो खूब चर्चा में है. साड़ी और बिंदी लगाए इस श्ख्स के बारे ढ़ेरों बातें भी हो रही है.

मिलान की सड़कों पर साड़ी में कत्ल करते पुष्पक सेन
नाज़िया नाज़
  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST
  • इटली की सड़कों पर साड़ी में कत्ल कर रहे कोलकाता के पुष्पक
  • सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही फोटो

वे दिन गए जब कपड़ों को लिंग के आधार पर परिभाषित किया जाता था. फैशन की दुनिया में अब पुरुष भी औरतों के कपड़ों में बड़ी ही सहजता के साथ घूम सकते हैं. रणबीर सिंह और के पॉप बैंड जैसे कई बड़े सेलिब्रिटिज ने इस बात को साबित भी किया है, या यूं कहें कि वो अपने आप में इस बात की मिसाल हैं. लेकिन अब आम लोग भी इस androgynous फैशन को लोगों के बीच लाने की कोशिश में जुट गए हैं. ऐसा ही एक स्टाइल इंटरनेट पर सबको खूब चौका रहा है. कोलकाता के पुष्पक सेन जब साड़ी पहन कर और माथे पर बिंदी लगा कर सड़क पर निकले तो लोगों की नज़रें उन पर ही टिक गयीं.

सेन का फोटो शुट बटोर रही खूब सुर्खियां

पुष्पक सेन इस साल की शुरुआत में बिंदी और साड़ी पहने अपने शानदार फोटोशूट के लिए वायरल हुए थे. पुष्पक फ्लोरेंस, इटली में fashion marketing and communications के स्टूडेंट हैं. अब एक बार फिर मिलान की सड़कों पर अपने साड़ी वाले फोटोशूट के साथ फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. 

जब साड़ी पहन सड़को पर घूमता दिखा एक आदमी 

काली साड़ी पर चेक वाला कोट पहने माथे पर लाल बिंदी, आखों पर चश्मा लगाए, और आत्मविश्वास से सराबोर चेहरे के साथ सेन ने फेसबुक पर अपनी तस्वीरें शेयर की, और देखते ही देखते इंटरनेट की दुनिया में छा गए. सेन ने फोटो के साथ कैप्शन दिया- आप इस बात का अंदाजा लगाइए कि दुनिया के सबसे बड़े फैशन वाले शहर में साड़ी लपेटे कौन घूम रहा है. 

सोशल मीडिया पर लोग सेन के अंदाज के हुए क़ायल

सेन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं, लोग सेन के इस पोस्ट को जम कर शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग सेन के लुक की तारीफ कर रहे हैं. तो कुछ उनके कॉफिडेंस की दाद दे रहे हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement