Advertisement

भूल कर भी यूट्यूब पर न देखें ये पांच फिल्में... खतरनाक कहानी में उलझ कर रह जाएगा सारा दिमाग

अगर सस्पेंस थ्रिलर के शौकीन हैं तभी लाइफ में एक बार जरूर देखें ये 5 फिल्में. इनकी कहीनी है इतनी सस्पेंस से भरी हुई कि हैंग हो जाएगा आपका भी दिमाग.

यूट्यूब पर मौजूद 5 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

अगर आप सोचते हैं कि अच्छी फिल्में देखने के लिए आपको किसी OTT पर झोला भर कर पैसा देना होगा, तो अब ऐसा नहीं है. भूल जाएं क्योंकि यूट्यूब पर ही कई ऐसी फिल्में है, जिन्हें देख कर आपका दिमाग भी हिल जाएगा. अच्छी बात ये है कि यूट्यूब पर ये फिल्में फ्री हैं. 

इन फिल्मों की लिस्ट में कई दिग्गज कलाकार हैं, अमिताभ बच्चन, आमिर खान से लेकर रणदीप हुड्डा तक. इन फिल्मों में लव, एक्शन, रोमांस, और सस्पोंस का गजब तड़का है. 


1.Te3n 
अमिताभ बच्चन की यह फिल्म धीमी गति से आगे बढ़ने वाली सस्पेंस थ्रिलर है, जिसकी कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि में बुनी गई है. जॉन बिस्वास अपने पोती के अपहरण के बाद आठ साल से सच की तलाश में भटक रहे हैं. तभी उसी तरह का एक नया मामला सामने आता है, जो पुराने जख्म फिर खोल देता है. रिटायर्ड पुलिस अफसर मार्टिन दास और इंस्पेक्टर सारिता केस को दोबारा खंगालते हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, अतीत और वर्तमान आपस में टकराने लगते हैं. फिल्म का माहौल भावनात्मक है और तनाव धीरे-धीरे बनता है, जिससे अंत लोग इस फिल्म से बंधे रहते हैं.

2.Talaash
Talaash एक ऐसे इंवेस्टीगेशन की कहानी है जिसमें इंस्पेक्टर शेखावत एक अभिनेता की रहस्यमयी मौत की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं. इस फिल्म में एंस्पेक्टर शेखावत का किरदार आमिर खान निभाते दिखाई देंगे. इसी दौरान उसकी मुलाकात रोजी से होती है, जो खुद में एक रहस्य है. हालांकि शेखावत अपने निजी दुख से भी जूझ रहा है. फिल्म इंवेस्टीगेशन को इमोशनल और साइकोलॉजिकल परतों से जोड़ती है. किसी ने सोचा भी नहीं होगी कि ऐसा होगा, लेकिन आखिर में आने वाले ट्विस्ट्स कहानी को एक अलग ही मोड़ देता है.

3.John Day 
रंणदीप हुड्डा की ये फिल्म एक सीरियस थ्रिलर है. इस कहानी में जॉन डे की जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसकी बेटी की मौत हो जाती है और पत्नी पर हमला होता है. इसी दौरान भ्रष्ट पुलिस अफसर गौतम से उसका सामना होता है. दोनों की कहानी अपराध, लालच और अपराध के छिपे वाले सच के बीच उलझती जाती है. 


4.Rahasya
इस फिल्म की कहानी एक मर्डर के जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. दरअसल शुरूआत में एक लड़की की लाश उसी के घर में मिलती है और शक सीधे परिवार पर जाता है. जब जांच अधिकारी केस संभालता है, तो कई छिपे हुए राज सामने आते हैं. अगर आप मर्डर ड्रामा के फैंन हैं तो इस कहानी को बिलकुल भी देखना न भूलें. 


5.Ittefaq 
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म Ittefaq की कहानी एक रात की है. विक्रम पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है और वह भागते हुए माया के घर पहुंचता है, जहां एक और हत्या हो चुकी होती है. दोनों खुद को बेगुनाह बताते हैं, लेकिन उनकी कहानियां आपस में मेल नहीं खातीं. जांच अधिकारी सच्चाई खोजने की कोशिश करते हैं. 
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement