Advertisement

मलाइका के नन्हें फैन ने खींच लिए उनके गाल, ऐक्ट्रेस ने लगाया गले

इस वीडियो को मलाइका ने 14 नवंबर को चिल्ड्रेंस डे के मौके पर शेयर किया था . लोग मलाइका के नन्हे फैन के क्यूट अंदाज के कायल हो गए हैं. वीडियो में मलाइका 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' के सेट पर दो नन्हे बच्चों से बात करती नजर आ रही हैं.

नन्हें फैन के साथ मलाइका अरोड़ा खान
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST
  • मलाइका के नन्हें फैन ने खीचें मलाइका के गाल
  • खूब वायरल हो रहा वीडियो

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' (India's Best Dancer Season 2) को जज कर रही हैं. हाल ही मे मलाइका ने शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में मलाइका का नन्हा फैन उनके गाल खींचता नज़र आ रहा है. 

मलाइका ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर शेयर किया था वीडियो

इस वीडियो को मलाइका ने 14 नवंबर को चिल्ड्रेंस डे के मौके पर शेयर किया था . लोग मलाइका के नन्हे फैन के क्यूट अंदाज के कायल हो गए हैं.  वीडियो में मलाइका 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' के सेट पर दो नन्हे बच्चों से बात करती नजर आ रही हैं. तभी उनमें से एक बच्चा मलाइका के गाल खींच लेता है. यह जेस्चर देख मलाइका हंस पड़ीं और गले लगा लिया. 

लोगों को खूब पंसद आ रहा वीडियो

इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.  बता दें कि 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' को मलाइका के अलावा गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement