Advertisement

कैप्टेंसी टास्क के बाद अब राशन को लेकर भिड़ीं माही-मैरी, बिग बॉस 20 में फिर गरमाया माहौल

माही विज और मैरी कॉम के बीच तनाव की शुरुआत माही और यंग डीएसए के बीच चल रहे विवाद से हुई थी. कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही ने यंग का साथ नहीं दिया. पहले दोनों के बीच अच्छी बातचीत थी, लेकिन माही ने यंग को सपोर्ट करने से इनकार कर दिया.

Mahhi Vij and Mary Kom Clash
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST
  • राशन टास्क में माही विज-मैरी कॉम आमने-सामने
  • राशन टास्क के फैसले से बढ़ा विवाद

बिग बॉस 20 की शुरुआत के साथ ही घर में रिश्ते तेजी से बदलने लगे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच ग्रुप बनने लगे हैं और छोटी-छोटी बातों पर बहस भी शुरू हो गई है. शो के नए प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिल रही है. इस बार विवाद घर के राशन और एक टास्क को लेकर बढ़ता नजर आ रहा है.

यंग डीएसए को सपोर्ट नहीं करने से शुरू हुआ विवाद
माही विज और मैरी कॉम के बीच तनाव की शुरुआत माही और यंग डीएसए के बीच चल रहे विवाद से हुई थी. कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही ने यंग का साथ नहीं दिया. पहले दोनों के बीच अच्छी बातचीत थी, लेकिन माही ने यंग को सपोर्ट करने से इनकार कर दिया. माही ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि यंग पहले ही घर के कप्तान रह चुके हैं. ऐसे में दूसरे कंटेस्टेंट्स को भी कैप्टन बनने का मौका मिलना चाहिए. माही के इस फैसले से यंग नाराज हुए.

मैरी कॉम पर माही की बात बदलकर बताने का आरोप
इसके बाद मामला तब और बढ़ गया, जब मैरी कॉम ने कथित तौर पर माही की कही बात को दूसरे घरवालों के सामने अलग तरीके से रखा. मैरी ने यह भी दावा किया कि माही ने यंग के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. दोनों के बीच पहले भी कई मुद्दों पर मतभेद देखने को मिल चुके हैं. अब नए प्रोमो में एक बार फिर दोनों आमने-सामने नजर आ रही हैं.

 

राशन बचाने के लिए एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन करनी होगी कम
आने वाले एपिसोड में बिग बॉस माही विज, उदिति सिंह और आशिफ खान को 2X रूम में बुलाते हैं. यहां तीनों को घर का 75 प्रतिशत राशन जीतने का मौका दिया जाता है. हालांकि इसके लिए उन्हें एक शर्त पूरी करनी होगी. तीनों को किसी एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन कम या खत्म करने का फैसला लेना होगा. इसी दौरान माही विज को मैरी कॉम का नाम लेने में परेशानी होती दिखाई देती है. वह उदिति से मैरी कॉम का नाम पूछती नजर आती हैं.

फैसले के बाद आमने-सामने आईं माही और मैरी
प्रोमो में आगे लव गिल, मैरी कॉम से टास्क में लिए गए फैसले को लेकर बातचीत करते दिखाई देते हैं. यह बातचीत मैरी को नाराज कर देती है. इसके बाद मैरी और माही के बीच बहस शुरू हो जाती है. दोनों एक-दूसरे की बातों का जवाब देती नजर आती हैं. हालांकि प्रोमो में पूरी बातचीत सामने नहीं आई है, लेकिन इससे इतना साफ है कि दोनों के बीच तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है. राशन टास्क ने उनके विवाद को और बढ़ा दिया है.

मैरी के ‘लेजेंड’ वाले बयान पर भी हुई चर्चा
बिग बॉस 20 के एक पुराने एपिसोड में मैरी कॉम ने घर के दूसरे सदस्यों से बातचीत के दौरान खुद को 'लेजेंड' बताया था. उन्होंने ऐसा भी कहा था कि उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर चर्चा हुई थी.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement