Advertisement

Malaika Arora: क्या मलाइका अरोड़ा ने कर ली अर्जुन कपूर से सगाई...फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा- मैंने हां कह दी

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने सगाई कर ली है. हालांकि मलाइक ने इस पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर को टैग नहीं किया है. लेकिन लोग इसपर जमकर बधाई दे रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST
  • लोगों ने दी बधाई
  • उम्र में 12 साल का गैप

बॉलीवुड की हॉट जोड़ी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फैंस को अपना प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. दोनों लगभग चार साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लोग अब उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. शादी की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो शेयर की है जिसने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है. कैप्शन ने मलाइका ने लिखा- 'मैंने हां कह दिया'. हालांकि हमें सगाई की अंगूठी तो नहीं दिखी लेकिन इंडस्ट्री के सेलेब्स ने मलाइका को बधाई देना शुरू कर दिया है.

लोगों ने दी बधाई
हालांकि मलाइक ने इस पोस्ट में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर को टैग नहीं किया है. अर्जुन ने इस पोस्ट पर कोई रिएक्शन भी नहीं दिया है. जबकि मलाइका और अर्जुन को शुभकामनाएं देने के लिए कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में बधाई के संदेश लिखे. टीवी एक्टर करण टैकर ने लिखा, 'वाह वाह वाह !!' जबकि स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने कॉमेंट किया, 'ओह माय गॉड !!!!! 

उम्र में 12 साल का गैप
पहले गुपचुप मिलने वाले इस कपल ने अर्जुन कपूर के बर्थडे के मौके पर साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हाल ही में कॉफी विद करण में अर्जुन ने कहा कि अभी वो शादी नहीं करेंगे. अभी वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं. अर्जुन और मलाइका की उम्र के बीच 12 साल का गैप है.

कॉफी विद करण के इस एपिसोड में अर्जुन ने इस बारे में भी बात की कि उन्होंने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने में इतना समय क्यों लिया. अर्जुन ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने स्पेक्ट्रम के दूसरी तरफ जीवन जीया है. मैं एक अलग परिवार में पला-बढ़ा हूं, और यह देखना आसान नहीं था कि क्या हो रहा था, और फिर भी मुझे सब कुछ स्वीकार करना पड़ा.''

 

अर्जुन ने आगे कहा,"मैं हमेशा पहले सबके बारे में सोचूंगा. उसके साथ रहना मेरी पसंद है, लेकिन मैं हर किसी को समझने की उम्मीद नहीं कर सकता. इसे बढ़ने देना होगा. मैं हर किसी को आसानी से समझने की उम्मीद नहीं कर सकता. मैं उम्मीद नहीं कर सकता कि हर कोई आसानी से समझ जाएगा…ऐसा नहीं है कि हमने एक कपल के रूप में इसके बारे में बात नहीं की. लेकिन एक बुनियादी समझ है कि उनका एक जीवन रहा है, उनका एक बेटा है और मैं एक ऐसे अतीत से आ रहा हूं जो इस बात से वाकिफ है. देश का नैतिक कम्पास आप तय नहीं कर सकते.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement