Advertisement

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं मलाइका अरोड़ा, पहले से बेहतर है तबियत, ट्रैफिक जाम के चलते हुआ हादसा

नवी मुंबई के एक अस्पताल में रात भर अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार सुबह घर वापस आ गई हैं. मलाइका की बहन, अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने इस बारे में मीडिया को बताया.

Malaika Arora (Photo: Instagram/@malaikaarora)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 03 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • मलाइका की कार का हुआ एक्साडेंट
  • आज मिली अस्पताल से छुट्टी

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को आज अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है. शनिवार को मुंबई-पुणे हाईवे पर मलाइका की कार का एक्साडेंट हो गया था. जिसके बाद वह नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं. 

पर मलाइका को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मलाइका की अभिनेता बहन अमृता अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की और मीडिया को बताया कि मलाइका घर पर हैं और वह कुछ दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी.

पुणे से लौटते समय हुई दुर्घटना:

बताया जा रहा है कि मलाइका एक फैशन इवेंट से वापस मुंबई लौट रही थीं. तभी खालापुर टोल नाके के पास अचानक तीन गाड़ियों का टक्कर हो गई. इसी में एक कार मलाइका की गाड़ी से भी टकराई और  उनका एक्सीडेंट हो गया. 

सूत्रों की माने तो मलाइका के सिर पर कुछ टांके लगे हैं. पर चिंता की कोई बात नहीं है. उम्मीद है कि मलाइका जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement