Advertisement

The Family Man 3: पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट के बाद प्राइम वीडियो का एक और धमाका...शुरू हुई इस पॉपुलर वेब सीरीज की शूटिंग

मनोज बाजपेयी ने फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है. प्राइम वीडियो ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. राज और डीके की वेब सीरीज के दूसरे सीजन के खत्म होने के बाद से ही दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार था.

Manoj Bajpayee begins 'The Family Man 3' shooting. (Credit: Instagram/primevideo)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2024,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST

मनोज बाजपेयी ने आखिरकार 'द फैमिली मैन सीजन 3' की शूटिंग शुरू कर दी है.प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीसरे सीज़न की शुरुआत की पुष्टि की. आगामी सीरीज़ का निर्माण राज और डीके की जोड़ी के बैनर डी2आर फिल्म्स (D2R Films) के तहत किया गया है.असल में जब से सीजन 2 खत्म हुआ था तभी से फैंस के बीच इस बात को लेकर हलचल थी कि सीजन 3 कब आएगा?

मनोज बाजपेयी ने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है.मनोज एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के पॉपुलर किरदार में नजर आएंगे जोकि एक मध्यम वर्गी परिवार से हैं और एक वर्ल्ड क्लास स्पाई हैं. इस नए सीजन में श्रीकांत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मुश्किल खतरे से निपटते हुए देखा जाएगा,साथ ही वो पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को भी अच्छे से संभालते हुए नजर आएंगे. इसके साथ ही वो अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्तों को सुधारते हुए दिखेंगे.

क्या किया पोस्ट?
प्राइम वीडियो ने दो तस्वीरे शेयर की हैं. एक में मनोज वाजपेयी अपनी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर सीरीज के क्लिपबोर्ड की है. अब इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है. राज और डीके की जोड़ी द्वारा लिखित इस वेब सीरीज को उन्होंने निर्मित और निर्देशित किया है.तीसरे सीजन में पुरानी कास्ट ही दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएगी जिसमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े),अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी)और वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी)जैसे कलाकार नजर आएंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement