Advertisement

Mardani 3 Box Office Collection: फ्लॉप हुई बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 3?... जानें फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया

फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की ओपनिंग शानदार दिखी, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मर्दानी 2 के मुकाबले थोड़ी कमजोर नजर आई.

Mardani 3 Hindi Box Office Collection
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने लगभग 3.45 करोड़ रुपयों के आस-पास की कमाई की थी, जहां रिलीज के पहले दिन मर्दानी ने लगभग 3.80 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म ने दूसरे दिन 5.50 करोड़ रुपयों की कमाई की. जो कि कुल 9 करोड़ के आस-पास का आकड़ा है. 

फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर मिला जुला दिखा. जहां कुछ लोग इस फिल्म को आज के दौर के लिए जरूरी बता रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं लगी. 

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में बेहतर रही ऑक्यूपेंसी
महाराष्ट्र के पुणे शहर ने सबसे आगे रहते हुए 34.67 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. इसके बाद मुंबई, महाराष्ट्र में 30.33 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 26.33 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी देखी गई.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर, जिसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद शामिल हैं, वहां कुल 25.33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

छोटे बाजारों की बात करें तो सूरत में दर्शकों की संख्या काफी कम रही, जहां कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 6.33 प्रतिशत दर्ज की गई.

सुबह के शो रहे फीके, शाम को उमड़ी भीड़
शो टाइम के हिसाब से देखें तो सुबह के शो में सबसे कम दर्शक पहुंचे. सूरत में मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 3 प्रतिशत रही, जबकि पुणे में यह आंकड़ा 19 प्रतिशत तक पहुंचा. इसके उलट शाम के शो सबसे ज्यादा पसंद किए गए. पुणे में शाम के शो में 44 प्रतिशत, मुंबई में 39 प्रतिशत, कोलकाता में सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.


मर्दानी 3 से जुड़ी खास बातें
आयुष गुप्ता द्वारा लिखी गई और अभिराज मिनवाला के निर्देशन में बनी मर्दानी 3 को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म रानी मुखर्जी के करियर के लिए भी खास है, क्योंकि इसकी रिलीज उनके भारतीय सिनेमा में 30 साल पूरे होने के मौके पर हुई है.

मर्दानी 3 इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) में आ चुकी हैं. इस बार फिल्म में जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement