Advertisement

टीवी पर मीका सिंह रचाएंगे स्वयंवर...राखी सावंत होंगी कंटेस्टेंट

इस स्वयंवर में राखी सावंत एक कंटेस्टेंट हो सकती हैं. राखी सावंत और मीका के रिलेशनशिप को लेकर इससे पहले भी कई अफवाह उड़ चुकी हैं. इस बात को और हवा तब मिली थी जब मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किस कर लिया था.

Mika Singh
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST
  • सिर्फ सगाई करेंगे मीका
  • राखी होंगी कंटेस्टेंट

किसी का स्वयंवर देखना वो भी टीवी पर अब तक का सबसे एंटरटेनिंग काम है. इस वजह से राहुल महाजन, रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत और पारस छाबड़ा जैसे स्टार्स का टेलीविजन स्वयंवर शो दर्शकों के बीच खूब हिट हुआ. इस बीच खबर है कि पॉपुलर गायक मीका सिंह भी स्वयंवर के जरिए अपनी होने वाली दुल्हनिया ढूंढेंगे. 

राखी होंगी कंटेस्टेंट
लेकिन इस खबर में एक और ट्विस्ट है और ट्विस्ट यह है कि इस स्वयंवर में राखी सावंत एक कंटेस्टेंट हो सकती हैं. राखी सावंत और मीका के रिलेशनशिप को लेकर इससे पहले भी कई अफवाह उड़ चुकी हैं. इस बात को और हवा तब मिली थी जब मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को किस कर लिया था. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. जाहिर है अगर राखी इस शो पर आती हैं तो शो और भी मजेदार होने वाला है.

सिर्फ सगाई करेंगे मीका
शो को लेकर मीका सिंह काफी एक्साइटेड हैं. शो से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया कि मीका शादी नहीं करेंगे लेकिन शो में सगाई जरूर करेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, “यह रियलिटी शो भी पिछले स्वयंवरों की तरह ही होगा. शो कुछ ही महीनों में ऑन एयर होगा. शो में मीका शादी नहीं करेंगे, वह सिर्फ सगाई करेंगे और उसके बाद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे. मीका इस शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं. शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी देश भर से होंगे.”


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement