Advertisement

Mirzapur: अब बड़े पर्दे पर दिखेगा Mirzapur का भौकाल... गुड्डू और मुन्ना भैया का फिर देखने को मिलेगा जलवा

OOT पर भौकाल दिखाने के बाद अब बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है 'मिर्जापुर'. मेकर्स ने एलान किया है कि सिनेमाघर में मिर्जापुर वेव सीरिज पर आधारित इस फिल्म को लॉन्च किया जाएगा.

मिर्जापुर मूवी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

भारतीय ओटीटी की सबसे फेमस सीरीज मिर्जापुर अब अपने सफर का एक नया अध्याय लिखने जा रही है. लेकिन इस बार किरदारों का भौकाल OOT पर नहीं बल्कि  सिनेमाघर में दिखेगा. फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के रिलीज की घोषणा कर दी है. इस फिल्म को 4 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा. सीजन 3 के बाद एक नए सिरे से इस कहानी को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे फैंस को पुराने किरदारों की दुनिया में जाने का फिर से मौका मिलेगा. सीजन 3 में मुन्ना भैया के किरदार को मार दिया गया था, जिसके बाद फैंस में निराशा देखने को मिल रही थी. इसके साथ ही फैंस का कहना था कि सीजिज की कहानी में अब कोई दम नहीं रह गया है. 

रिलीज पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट बताई. पोस्टर में कई एसयूवी गाड़ियां एक घुमावदार सड़क पर दौड़ती दिखती हैं, जिसके पीछे मिर्जापुर की कुर्सी बंधी है. हालांकि सीरिज की कहानी मिर्जापुर की गद्दी पर राज करने को लेकर है, तो पोस्टर में कहानी को बखूबी प्रस्तुत किया गया है. इस पोस्टर के साथ ही एक संदेश भी जारी किया गया "अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर", जिससे दर्शकों की उत्साह और बढ़ाती नजर आ रही है. पोस्टर से साफ है कि फिल्म में वही दमदार माहौल और एक्शन देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से यह फ्रेंचाइज इतनी लोकप्रिय बनी हुई है.

कहानी और किरदारों की वापसी
फिल्म में दर्शकों के पसंदीदा किरदार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू भैया (अली फजल) को फिर से दिखाया जाएगा. अच्छी बात यह है कि मुन्ना भैया यानी मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) की भी वापसी की गई है. इससे यह साफ है कि मिर्जापुर की कहानी को नए सिरे से पेश किया जाएगा. इसके अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और कई अन्य कलाकार भी इस बार फिल्म का हिस्सा हैं. 

वहीं विक्रांत मैसी के फैंस के लिए एक दुखद खबर है, जिन्होंने पहले बबलू पंडित का किरदार निभाया था. सूत्रों का कहना है कि बबलू भैया इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे. हालांकि वहीं उनका किरदार इस फिल्म में जितेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे.

निर्माण और पृष्ठभूमि
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन पर मेकर्स काम कर रहे हैं. मिर्जापुर की कहानी उत्तर प्रदेश के एक शहर मिर्जापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसमें कहानी सत्ता, बदले और गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. मेकर्स का लक्ष्य है कि दर्शकों को वही तीखापन और ड्रामा मिले, जो सीरीज की पहचान रही है. लेकिन इस बार फैंस को यह अनुभव बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement