गुलाबी नगरी जयपुर के मंच पर एक बार फिर शानदार महफिल सजी. यहां आयोजित विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन इंटरनेशनल 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर के 31 देशों की खूबसूरत प्रतिभागियों ने अपनी चमक बिखेरी. सभी प्रतिभागियों के शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बीच आखिरकार क्यूबा की कंटेस्टेंट जोआना उरंगा ने कड़े मुकाबले में सभी को पछाड़ते हुए मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने सिर पर सजाया.
क्यूबा की जोआना उरंगा बनीं मिस टीन इंटरनेशनल 2026
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे आगे क्यूबा की जोआना उरंगा रहीं. उन्होंने अपने प्रदर्शन और आत्मविश्वास से जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया और मिस टीन इंटरनेशनल 2026 के खिताब पर कब्जा जमा लिया.
नामीबिया की चेंटल भोरेन बनीं फर्स्ट रनर अप
प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर नामीबिया की चेंटल भोरेन रहीं. उन्हें फर्स्ट रनर अप का खिताब दिया गया. वहीं तीसरे स्थान पर पैराग्वे की जूलियाना ओकारेज रहीं, जिनके सिर पर सेकंड रनर अप का ताज सजा.
अमेरिका और यूएस वर्जिन आइलैंड्स की कंटेस्टेंट्स भी रहीं आगे
अमेरिका की एंड्रिया अलमेश्टिका को थर्ड रनर अप घोषित किया गया. वहीं यूएस वर्जिन आइलैंड्स की डैरेलिस निको ने चौथी रनर अप का स्थान हासिल किया. इस तरह प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं प्रतिभागियों के बीच खिताब को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
ओपनिंग राउंड से शुरू हुआ मुकाबला
मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता की शुरुआत शानदार ओपनिंग राउंड के साथ हुई. इसके बाद स्विमिंग शूट राउंड और क्वेश्चन-आंसर राउंड समेत कई चरणों में कंटेस्टेंट्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला. फाइनल तक पहुंचीं प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और टैलेंट का दमदार प्रदर्शन किया. हर राउंड में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
जोआना उरंगा ने जीता जजों और दर्शकों का दिल
पूरी प्रतियोगिता में क्यूबा की जोआना उरंगा का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा. उन्होंने जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीतते हुए मिस टीन इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमा लिया.
भारत की ओर से दिव्या वाधवा ने लिया हिस्सा
मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता में भारत की ओर से दिव्या वाधवा ने हिस्सा लिया. दिव्या ने पहले मिस टीन दिवा का खिताब जीता था और इसके बाद मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया. हालांकि, दिव्या प्रतियोगिता के अंतिम चरण तक नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
ये भी पढ़ें