Advertisement

Moon Knight 2 का कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार? ये रही रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म  

Moon Knight मिनी-सीरीज़ में छह एपिसोड शामिल हैं. जिस तरह से दूसरे शो के सारे एपिसोड एक ही बार में रिलीज़ कर दिए जाते हैं, वैसा इसके साथ नहीं है. मून नाइट का एक एक एपिसोड रिलीज़ किए जाते हैं

Moon Knight 2
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST
  • हर हफ्ते होता है मून नाइट का एपिसोड रिलीज़ 
  • इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर देख सकेंगे

मार्वल (Marvel) के पॉपुलर शो ‘मून नाईट’ (Moon Knight) के सभी दीवाने हैं.  सभी इसके दूसरे एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इसके फैंस के लिए खुशखबरी है. मून नाइट का दूसरा एपिसोड डिज्नी प्लस पर आ चुका है. आपको बता दें, 30 मार्च से मून नाइट की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शुरू हो चुकी है. ये मिनी सीरीज जेरेमी स्लॉटर ने बनाई है. 

हर हफ्ते होता है मून नाइट का एपिसोड रिलीज़ 

आपको बताते चलें, मून नाइट मिनी-सीरीज़ में छह एपिसोड शामिल हैं. जिस तरह से दूसरे शो के सारे एपिसोड एक ही बार में रिलीज़ कर दिए जाते हैं, वैसा इसके साथ नहीं है. मून नाइट का एक एक एपिसोड रिलीज़ किए जाते हैं. स्क्रीन पर पहला एपिसोड पिछले हफ्ते काफी हिट हुआ था. लेकिन अब इसका दूसरा एपिसोड भी रिलीज़ हो  की तारीख जारी की जा चुकी है. 

मून नाइट एपिसोड 2 हो चुका है रिलीज

'मून नाइट' एपिसोड 2, 6 अप्रैल को रिलीज हो गया है. लोग इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर देख सकेंगे. हालांकि, अलग-अलग देशों के लिए सीरीज के रिलीज़ होने का समय भी अलग ही होगा.  मून नाइट एपिसोड 2 भारत में दोपहर करीब 1 बजे रिलीज़ हो गया है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement