Advertisement

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी एक्ट्रेस मौनी रॉय, विदेश में होगा वेडिंग वेन्यू

माना जा रहा है कि मौनी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध सकती हैं. दोनों काफी समय से लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, और अब दोनों शादी कर जीवन के नए सफर की शुरुआत करना चाहते हैं. 

जल्द शादी के बंधन में बंधेगी मौनी रॉय
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST
  • जनवरी में शादी करेंगी मौनी रॉय
  • मंदिरा बेदी के घर पर तय हुई थी शादी

बी टाउन में इन दिनों शादी का माहौल है. इस सीजन में शादियों का सिलसिला शुरू हुआ 15 नवंबर से. इस दिन राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंधे. उसके बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के भी अगले महीने शादी करने वाले है. सूत्रों की मानें तो अब इस फेहरिस्त में नाम शामिल होने जा रहा है मौनी रॉय का. माना जा रहा है कि मौनी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय सूरज नांबियार के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, और अब दोनों शादी कर जीवन के नए सफर की शुरुआत करना चाहते हैं. 

विदेश में शादी करेंगी मौनी
मौनी के फैंस को शायद ये जानकर बुरा लगेगा, लेकिन मौनी रॉय भारत में नहीं बल्कि विदेश में शादी करेंगी. सुनने में आ रहा है कि मौनी और सूरज की डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है. इसलिए ये कपल दुबई या इटली में शादी करेगा. शादी के बाद वह अपने होमटाउन कूचबिहार में रिसेप्शन भी देंगे. जो लोग डेस्टिनेशन मैरिज में नहीं शामिल हो सकेंगे वे सभी इस रिसेप्शन में शामिल होंगे.

जनवरी में शादी करेंगी मौनी
हाल ही में आई खबरों के मुताबिक मौनी की शादी 26 जनवरी को होगी. इससे पहले 25 और 26 तारीख को प्री-वेडिंग रस्में पूरी की जाएगी. मौनी के होने वाले पति सूरज नांबियार एक बैंकर हैं जो दुबई में रहते हैं. हालांकि दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. हालांकि मौनी अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने से बचतीं हैं.

मंदिरा बेदी के घर तय हुई थी शादी
मौना की शादी मंदिरा बेदी के घर पर तय हुई थी. मौनी रॉय और मंदिरा बेदी काफी अच्छी दोस्त थीं. मार्च में मौनी की शादी का मामला मंदिरा के घर पर ही तय हुआ था. दोनों के माता-पिता एक-दूसरे से मिलने मंदिरा के घर आए थे. बातचीत के बाद दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए और शादी की बात आगे बढ़ गई.

ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी मौनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी से की थी. उसके बाद छोटे पर्दे के शो नागिन से वो काफी फेमस हो गई. फिलहाल वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement