Advertisement

Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने की सगाई, पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई कर ली है. दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर सगाई की. सामंथा से तलाक के बाद ही नागा चैतन्य का नाम शोभिता से जुड़ने लगा था

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST
  • नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की हुई सगाई
  • नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने सगाई कर ली है. कपल की सगाई हैदराबाद में नागार्जुन के घर पर हुई. इसमें परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे. नागार्जुन ने सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं.

कैसे शुरू हुई नागा चैतन्य और शोभिता की लव स्टोरी
सामंथा रुथ प्रभु के अलग होने के कुछ महीने बाद नागा चैतन्य की मुलाकात शोभिता से हुई. मई 2022 में नागा चैतन्य और शोभिता को पहली बार हैदराबाद में एक साथ देखा गया था. शोभिता अपनी फिल्म मेजर के प्रमोशन के लिए हैदराबाद आई थीं. इस दौरान 31 मई को हुई उनकी बर्थडे पार्टी में नागा चैतन्य भी शामिल हुए. दोनों की दोस्ती तभी शुरू हुई. समय के साथ दोनों की दोस्ती मजबूत होती गई और कुछ समय बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी.
दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे
दो साल के रिलेशन में कपल को हर इवेंट में एक दूसरे के साथ देखा गया. दोनों एक दूसरे के साथ हॉलिडे पर भी गए. हालांकि सगाई से पहले तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा. 

नागार्जुन ने किया सगाई का ऐलान
नागा चैतन्य के पिता और एक्टर नागार्जुन ने एक्स पर सगाई की खबर को कंफर्म करते हुए तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, “हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धूलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 पर हुई! हमें अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. कपल को बधाई!''

 

सामंथा और नागा साल 2017 में गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे. कपल ने 2021 में तलाक ले लिया था. नागा चैतन्य को जहां शोभिता के रूप में दूसरा प्यार मिल गया है वहीं सामंथा आज भी सिंगल हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement