Advertisement

Nana Patekar: तिरंगा से लेकर परिंदा तक... इन बेहतरीन फिल्मों में किया अभिनय, जानें यह दिग्गज अभिनेता कैसे विश्वानथ से बने नाना पाटेकर

Nana Patekar's Films: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं. आइए जानते हैं इस महान एक्टर ने किन-किन बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और कैसे इनका नाम विश्वनाथ पाटेकर से नाना पाटेकर हुआ?

Nana Patekar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्‍टूबर 2026 को निधन हो गया है. इस महान अभिनेता ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्‍तब्‍ध कर दिया है. आपको मालूम हो कि नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था.  नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. आइए जानते हैं इस महान एक्टर ने किन-किन बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और कैसे इनका नाम विश्वनाथ पाटेकर से नाना पाटेकर हुआ?

ऐसे बने विश्वनाथ से नाना पाटेकर
नाना पाटेकर का नाम उनके माता-पिता ने विश्वनाथ पाटेकर रखा था. इस अभिनेता की छोटी बहन उन्हें प्यार से 'नाना' कहकर बुलाती थीं. आपको मालूम हो कि बाद में यही नाम उनकी असली पहचान बन गया. नाना पाटेकर के पासपोर्ट और आधार कार्ड पर भी नाना पाटेकर नाम ही ही दर्ज है.

फिल्म गमन से हिंदी सिनेमा में किया था डेब्‍यू 
नाना पाटेकर सिर्फ एक दिग्गज अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे. नाना पाटेकर ने साल 1978 में आई फिल्म गमन से हिंदी सिनेमा में डेब्‍यू किया था. उस दौरान उन्होंने मराठी फिल्‍मों में भी काम किया. नाना पाटेकर को साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म सलाम बॉम्बे और 1989 में रिलीज हुई फिल्म परिंदा ने फिल्मी दुनिया में विशेष पहचान मिली. परिंदा फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. नाना से साल 1991 में आई अपनी फिल्म 'प्रहार: द फाइनल अटैक' का निर्देशन करने और उसमें फौजी का किरदार निभाने के लिए भारतीय सेना के साथ कड़ा सैन्य प्रशिक्षण लिया था. नाना असल जिंदगी में भी सेना और जवानों का बहुत सम्मान करते थे. नाना बहुत ही साधारण लाइफ जीते थे.

नाना ने नीलकांती पाटेकर से की थी शादी 
नाना पाटेकर ने साल 1978 में थिएटर कलाकार नीलकांती पाटेकर से शादी की थी. नाना के बड़े बेटे का बचपन में ही निधन हो गया था, जिससे वह काफी टूट गए थे. हालांकि बाद में छोटे बेटे मल्हार पाटेकर के जन्म से उनके जीवन में दोबारा खुशियां आईं. आपको मालूम हो कि मल्हार ने अभिनय के बजाय फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र को चुना है.

ये हैं नाना पाटेकर की बेहतरीन फिल्में 

  • परिंदा (1989): इस क्राइम ड्रामा में अन्ना सेठी का नाना किरदार और अभिनय बेहद यादगार रहा, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला था.
  • प्रहार: द फाइनल अटैक (1991): इस फिल्म में नाना पाटेकर न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई बल्कि इसका निर्देशन भी किया.
  • तिरंगा (1993): इस फिल्म में राजकुमार के साथ नाना की देशभक्ति बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट रही थी.
  • क्रांतिवीर (1994): इस फिल्म में प्रताप नारायण तिलक के रूप में नाना का देशप्रेम और दमदार संवाद बोलने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया.
  • शक्ति: द पावर (2002): इस मूवी में नरसिम्हा के रूप में नाना का खूंखार और मजबूत नेगेटिव किरदार सीनेमा के पर्दे पर देखने को मिला.
  • अबतक छप्पन (2004): इस फिल्म में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अधिकारी साधू आगाशे के रूप में नाना का शांत और असरदार अभिनय सभी को कायल बना दिया. 
  • अपहरण (2005): इस राजनीतिक-अपराध आधारित फिल्म के लिए नाना को सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था.
  • वेलकम (2007): इस फिल्म में उदय शेट्टी के रूप में नाना की कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को खूब हंसाया.
  • नटसम्राट (2016): यह एक मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार के जीवन पर बनी फिल्म थी. इसमें नाना ने बेहतरीन अभिनय कर सबका दिल जीत लिया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement