Advertisement

Nana Patekar Viral Video: नाना पाटेकर ने फैन को जड़ा थप्पड़, फिल्म की शूटिंग के दौरान ले रहा था सेल्फी

नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर एक फैन को गर्दन पर थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:24 PM IST
  • नाना पाटेकर ने फैन को मारा थप्पड़
  • वायरल हुआ वीडियो

अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने वाराणसी में अपने एक फैन को थप्पड़ जड़ दिया. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है. 11 सेकंड का वायरल वीडियो दशाश्वमेध घाट की ओर जाने वाले रास्ते का है. कुछ यूजर्स को नाना पाटेकर का अपने फैन के साथ ये बर्ताव पसंद नहीं आया.  

क्या है पूरा मामला

नाना पाटेकर दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग स्पॉट पर खड़े थे. तभी उनका एक फैन उनके सामने आकर सेल्फी लेने लगा. इतने में नाना को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसकी गर्दन पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. बाद में क्रू मेंबर ने उस शख्स की गर्दन पकड़कर उसे वहां से निकाल दिया. वहां मौजूद किसी ने इसे कैमरे में कैद करके वायरल कर दिया.

 

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स

एक यूजर ने लिखा- फिल्म शूटिंग के दौरान सेल्फी लेने पहुंचे फैंस को नाना पाटेकर ने थप्पड़ मार दिया. ये कैसा घमंड है जो सिर्फ गरीबों पर फूटता है. एक अन्य ने लिखा- इतना घमंड सही नही है, आप जो कुछ भी हैं इन्ही फैंस की वजह से हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग नाना पाटेकर के इस स्वभाव को देखकर काफी हैरान हो रहे हैं क्योंकि नाना बेहद शांत और जमीन से जुड़े इंसान हैं.

नाना पाटेकर और एक्टर उत्कर्ष शर्मा बनारस में फिल्म 'जर्नी' की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में गदर 2 डायरेक्ट की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement