Advertisement

अपनी मोहब्बत को भारत में रोकने के लिए नसीरुद्दीन शाह ने परवीन से की शादी, तलाक के बाद रत्ना पाठक को बनाया हमसफर

naseeruddin shah: जाने माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन है. 20 जुलाई 1950 को जन्मे नसीरुद्दीन शाह आज अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

naseeruddin shah birthday
अपूर्वा राय
  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST
  • नसीरुद्दीन शाह का आज जन्मदिन है.
  • नसीरुद्दीन शाह के पिता मोहम्मद शाह तहसीलदार थे.

20 जुलाई 1950 को जन्मे नसीरुद्दीन शाह आज अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. अपने अभिनय के लिए नसीरुद्दीन शाह को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म जगत में वो मुकाम हासिल किया है जहां तक पहुंचना कई लोगों के लिए सिर्फ एक सपना है. चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

बंटवारे के समय माता-पिता पाकिस्तान नहीं गए

नसीरुद्दीन शाह के पिता मोहम्मद शाह तहसीलदार थे. बंटवारे के बाद सब सगे संबंधियों ने पाकिस्तान जाने का निर्णय लिया तो नसीरुद्दीन शाह के पिता ने यही रहने की ठानी. उनके दो भाइयों ने भारत को छोड़ दिया. नसीरुद्दीन शाह की पढ़ाई अजमेर के सेंट एन्सेल्म स्कूल और सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से हुई. इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आर्ट में ग्रेजुएशन किया. इसी दौरान वह अपनी पहली पत्नी परवीन के इश्क में पड़े. 

इस तरह की परवीन से शादी

नसीरुद्दीन शाह और परवीन मुराद की उम्र में साढ़े 14 वर्ष का अंतर था. परवीन पाकिस्तानी थीं और एजुकेशन वीजा लेकर यहां रह रही थीं. इसलिए नसीरुद्दीन ने परवीन से निकाह कर लिया. दोनों की एक बेटी हिबा हुई. हालांकि यह शादी भी लंबी नहीं टिकी. नसीरुद्दीन शाह ने दूसरी शादी थियेटर और फिल्म की अदाकारा रत्ना पाठक से की. 1982 तक लिव इन में रहने के बाद रत्ना और नसीरुद्दीन शाह ने बड़े ही साधारण तरीके से रजिस्टर्ड शादी की थी. दोनों बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. रत्ना पाठक भी जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

शानदान अभिनय से किया प्रभावित

एक्टिंग की चाहत में उन्होंने 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया. उन्होंने राजेंद्र कुमार और सायरा बानो अभिनीत फिल्म अमन (1967) में एक छोटी भूमिका के साथ अपनी शुरुआत की. इसके अलावा उन्होंने 'मासूम', 'हम पांच' 'त्रिदेव', 'कर्मा', 'इज्जत', 'जलवा', 'गुलामी', और 'विश्वात्मा' जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया. नसीरुद्दीन शाह को कई बार फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा भारत सरकार उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण अवॉर्ड दे चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement