Advertisement

नेहा धूपिया ने किया बेटे का नामकरण...कहा प्यार से आप इसे बेदी साहब बुला सकते हैं

हाल ही में नेहा ने अपने छोटे बेटे के नाम की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की. नेहा ने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल की कुछ सुंदर फैमिल पीक्चर्स के साथ अपने बेटे के नाम की घोषणा की. तस्वीर में नेहा पति अंगद और बच्चों के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं.

Neha Dhupia with son Guriq
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST
  • गुरिक का जन्म अक्टूबर 2021 में हुआ था.
  • गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रही है फैमिली

नेहा धूपिया और अंगद बेदी हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं. वैसे तो नेहा अक्सर अपने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखती हैं, हालांकि कभी-कभार वो उनकी तस्वीरें जिसमें बच्चों का चेहरा न दिखे सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. दोनों ने अभी तक अपनी बेटी मेहर का चेहरा मीडिया के सामने नहीं आने दिया है. नेहा और अंगद दोनों ही बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं. 

मगर हाल ही में नेहा ने अपने छोटे बेटे के नाम की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की. नेहा ने इंस्टाग्राम पर स्विमिंग पूल की कुछ सुंदर फैमिल पीक्चर्स के साथ अपने बेटे के नाम की घोषणा की. तस्वीर में नेहा पति अंगद और बच्चों के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं.

नेहा की पोस्ट
तस्वीर शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, "हमारा बेबी बॉय गुरिक. #GuriqSinghDhupiaBedi... #satnamwaheguru,"वहीं अंगद बेदी ने बेटे के साथ एक इंस्टाग्राम रील पोस्ट की और लिखा, "गुरिक सिंह! हमारा शेर.  प्यार नाल आप इसे बेदी साहब कह सकते हैं." नेहा और अंगद इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. कपल ने पहली बार 2018 में बेटी मेहर का स्वागत किया था. बेटे गुरिक का जन्म अक्टूबर 2021 में हुआ था.

इन फिल्मों में आईं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें नेहा धूपिया को आखिरी बार काजोल और श्रुति हासन के साथ शार्ट फिल्म देवी में देखा गया था. उन्होंने रोडीज़ रिवॉलूशन में गैंग लीडर के तौर पर काम किया. इसके अलावा नेहा को सिंह इज़ किंग, हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु और लस्ट स्टोरीज़ जैसी कई अन्य फिल्मों में भी देखा गया.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement