जो लोग फिल्मों और सीरीज देखने का शौक रखते हैं उनके लिए खुशखबरी है. अब आपको नेटफ्लिक्स पर सस्ता सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है. लेकिन इस सस्ते वाले सब्सक्रिप्शन में नेटफ्लिक्स पर यू-ट्यूब (YouTube) की तरह ही विज्ञापन नजर आएंगे. हालांकि, गाने हों या वीडियो बीच में आ रहे एड किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं. लेकिन नेटफ्लिक्स ने भी अपने नुकसान की भरपाई के लिए अपने एप में विज्ञापन देने वाला है. जी हां, कंपनी विज्ञापनों के जरिये कमाई करेगी. साथ ही नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयरिंग के लिए चार्ज करने वाला है.
दूसरे सब्सक्रिप्शन में नहीं दिखेंगे विज्ञापन
गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पर अभी कोई भी एड नहीं दिखता है. यूज़र्स बिना विज्ञापनों के ही फिल्म और सीरीज का मजा लेते हैं. ये प्लेटफॉर्म पूरी तरह से ऐड फ्री है. लेकिन कंपनी के मुताबिक, वे अब विज्ञापन वाले सब्सक्रिप्शन भी लॉन्च करने का मन बना रहे हैं.
नेटफ्लिक्स को हुआ है भारी नुकसान
दरअसल , नेटफ्लिक्स इसबार को काफी नेटफ्लिक्स के को-एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रीड हैसटिंग की मानें तो इस साल की पहली तिमाही में एप के 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स इससे हट गए हैं. पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कंपनी को इतना बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. इसीलिए कंपनी ने एक नया और सस्ता प्लान लॉन्च करने का सोचा है जिसमें वे विज्ञापनों के जरिए इसकी भरपाई करेंगे.
नेटफ्लिक्स करता है 4 प्लान ऑफर
आपको बता दें, नेटफ्लिक्स 4 प्लान ऑफर करता है. जिसमें मोबाइल प्लान, बेसिक प्लान, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान शामिल है. इसमें मोबाइल प्लान 149 रुपये प्रति माह की कीमत के साथ एक स्क्रीन सपोर्ट के साथ मिलता है, वहीं बेसिक प्लान 199 रुपये का है. स्टैंडर्ड प्लान की कीमत 499 रुपये रखी गई है और प्रीमियम प्लान की कीमत 649 रुपये है. मोबाइल प्लान को छोड़ दिया जाए, तो दूसरे सभी प्लान को यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं.