Advertisement

Netflix Upcoming: नेटफ्लिक्स पर जल्द रिलीज होने जा रही है ये 5 हिंदी फिल्मे...राजकुमार राव से लेकर अनुष्का शर्मा तक सब दिखने वाले हैं

नेटफ्लिक्स पर आए दिन कोई न कोई वेब सीरीज रिलीज होती रहती है. बड़े-बड़े अभिनेता नेटफ्लिक्स पर अपने टीवी शो लांच कर रहे हैं. हाल ही में इस पर राजकुमार राव से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई अभिनेत्रियों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में...

Netflix Upcoming Originals
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST
  • बिना सेंसर के आती हैं फिल्में
  • राजकुमार से लेकर अनुष्का तक का डेब्यू

आज के समय में जहां फिल्म निर्देशक फिल्में OTT पर रिलीज करना पसंद करते है. ऐसी कई फिल्में है जिन्हें सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट नहीं देता है. लेकिन, OTT की मदद से ये फिल्में रिलीज करना और देखना आसान हो गया है. नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफार्म पर कई भारतीय फिल्में आए दिन रिलीज होती हैं जो काफी हिट होती है. बड़े-बड़े अभिनेता नेटफ्लिक्स पर अपने टीवी शो लांच कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही कई नई हिंदी फिल्में, सीरीज रिलीज करने जा रहे हैं. जल्द ही आपको नेटफ्लिक्स पर माधुरी दीक्षित, तब्बू,अनुष्का शर्मा और कई अन्य प्रमुख बॉलीवुड अभिनेत्रियों की आने वाली फिल्म, सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलने वाली है. आइए जानते है कौन सी फिल्म कब रिलीज हो रही है.

1.जामताड़ा: सबका नंबर आएगा (Jamtara:Sabka Number Ayega-Season 2)
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा ' जल्द ही अपने दूसरे सीजन के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जामताड़ा सौमेंद्र पाधी द्वारा निर्मित और निर्देशित है. इसे त्रिशांत श्रीवास्तव ने लिखा है. इसका पहला सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. जामताड़ा 2' सच्ची  घटनाओं पर आधारित है और नेटफ्लिक्स पर 23 सितंबर, 2022 को रिलीज होने जा रही है. सीरीज की कहानी  एक कम आयु के स्कूल ड्रॉप आउट छात्र पर है, जो इंटरनेट पर स्कैम करके लोगों से पैसा कमाता है. इस सीरीज के माध्यम से दर्शकों को पुलिस और राजनीति से जुड़े लोगों का स्कैम में रोल भी अच्छे से समझाया है. सीरीज में दर्शकों को स्पर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार,आयुष्मान पुष्कर के साथ और बहुत से कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगें.

2. मोनिका ओ माय डार्लिंग ( Monica, O My Darling)
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix)पर रिलीज की जाएगी. फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि फिल्म क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर हो सकती है. राजकुमार राव फिल्म में एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ दिखाए गए हैं. फिल्म वासन बाल द्वारा निर्देशित है और फिल्म में राज कुमार राव, राधिका आप्टे और हुमा कुरैशी जैसे अद्भुत कलाकार दिखेंगें.

3. चकदा एक्सप्रेस ( Chakda Xpress )
अनुष्का शर्मा की नई फिल्म चकदा एक्सप्रेस को प्रोसित रॉय निर्देशित करेंगे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने जा रही है. फिल्म की कहानी झूलन गोस्वामी की असल कहानी पर आधारित है. झूलन गोस्वामी भारतीय वुमेन क्रिकेटर टीम का हिस्सा थीं. झूलन वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज हैं.

4. द आर्चीज ( The Archies )
आर्चीज़ नाम की सुपर प्रसिद्ध कॉमिक बुक सीरीज को लेकर जोया अख्तर एक हिंदी फिल्म बनने जा रही है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही है. रीमा कागती इसे प्रोड्यूस करेंगी.  बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की ये डेब्यू फिल्म है. यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

5. खुफिया (Khufiya)
खुफिया विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है. यह थ्रिलर फिल्म अमर भूषण के लोकप्रिय जासूसी उपन्यास एस्केप टू नो वेयर पर आधारित है. फिल्म को विशाल भारद्वाज नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने जा रहे है. फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू, अली फजल, वामिका गब्बी और आशीष विद्यार्थी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement