Advertisement

नई दुल्हन कैटरीना कैफ ने शादी के बाद पहली बार बनाया हलवा, विक्की कौशल ने दिया ये रिएक्शन

विक्की कौशल के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी कैटरीना कैफ अब शादी के बाद की रस्मों का मजा ले रही हैं. हाल ही में अपनी पहली रसोई में कैटरीना ने सूजी का हलवा बनाया.

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 17 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST
  • अपनी पहली रसोई में कैटरीना कैफ ने सूजी का हलवा बनाया.
  • विक्की ने हलवे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट हलवा'.

बॉलीवुड ऐक्टर्स विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही है. शादी के बाद कपल ने नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. शादी के बाद नई दुल्हन से उसकी पहली रसोई में कुछ मीठा बनवाया जाता है. ऐसे में कैटरीना कैफ ने पहली बार रसोई में सूजी का हलवा बनाया.

विक्की कौशल के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी कैटरीना कैफ अब शादी के बाद की रस्मों का मजा ले रही हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'चौका चढ़ाना' रस्म के एक भाग के रूप में अपने ससुराल वालों के लिए तैयार किए गए खास व्यंजन की एक झलक शेयर की.अपनी पहली रसोई में कैटरीना ने भारत के घर-घर में लोकप्रिय सूजी का हलवा बनाया. हलवे की तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, "मैंने बनाया, चौका चढ़ाना." वहीं विक्की ने हलवे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बेस्ट हलवा'.

कैटरीना कैफ ने बनाया हलवा

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें 

कैटरीना कैफ ने कौशल के साथ 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी. उनकी शादी पंजाबी स्टाइल में हुई थी. अपनी शादी के दिन उन्होंने लाल चूड़ा और गोल्डन कलीरे भी पहने जो पंजाबी संस्कृति का एक हिस्सा हैं. शादी के बाद से कपल वेडिंग फ़ंक्शंस की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को खुश कर रहा है. दोनों की हल्दी, मेहंदी, शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दोनों हाल ही में हनीमून से लौटे हैं और जल्द ही कैटरीना और विक्की मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी भी देंगे. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement